लाइव न्यूज़ :

नोएडा में बारिश के बीच NPCL पावर हाउस में लगी आग, कई इलाकों में बत्ती हुई गुल

By विनीत कुमार | Updated: August 19, 2020 09:39 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NPCL) के एक सबस्टेशन में भीषण आग लगने की खबर है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के सबस्टेशन में लगी आगआग को बुझाने की कोशिश जारी, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है

उत्तर प्रदेश के नोएडा पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NPCL) के एक बिजलीघर में भीषण आग लगने की सूचना आई है। मिली जानकारी के अनुसार नोएडा में इस समय बारिश भी हो रही है। इस बीच दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने के कारण नोएडा के कुछ इलाकों में बिजली गुल होने की भी बात सामने आई है।

एनपीसीएल का ये सबस्टेशन जहां है, वो नोएडा के सेक्टर 148 में स्थित है। फिलहाल इस मामले में और जानकारी का इंतजार है। बताया जा रहा है कि आग कई ट्रांसफॉर्मरों को चपेट में ले चुकी है। फिलहाल आग को बुझाने का प्रयास जारी है। इस बीच कई किलोमीटर दूर से काले धुंए को देखा जा सकता है।

सुबह 8.30 बजे लगी आग

रिपोर्ट्स के अनुसार सबस्टेशन में लगी आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। ये आग बुधवार सुबह 8.30 बजे लगी। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 

इस बीच आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया है। वहीं, एनपीसीएल से जुड़े सभी सेक्टरों की बिजली सप्लाई पाली पावर स्टेशन पर डायवर्ट की गई है। माना जा रहा है कि हालात सामान्य होने में करीब 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारभीषण आगअग्नि दुर्घटनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब