लाइव न्यूज़ :

सोमालिया में उत्तर प्रदेश के 25 मजदूरों सहित 33 को बंधक बनाया, बिहार, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के भी 8 मजदूर

By भाषा | Updated: October 22, 2020 20:52 IST

जानकारी के अनुसार वहां फंसे 25 मजदरों में से 21 मजदूर गोरखपुर मंडल के हैं जिनमें से सात मजदूर गोरखपुर के, 10 कुशीनगर के, तीन देवरिया के जबकि दो-दो मजदूर गोंडा, महाराजगंज, सिदार्थनगर, संतकबीर नगर के हैं। इसके अलावा छह मजदूर बिहार के जबकि एक-एक मजदूर पंजाब और हिमाचल प्रदेश के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमानव सेवा संस्थान के राजेश मणि ने बताया कि कुशीनगर के एक मजदूर ने उनसे संपर्क किया था।मैंने भारतीय दूतावास नैरोबी, केन्या और विदेश मंत्रालय से ट्वीट और ईमेल के जरिये संपर्क किया।सोमालिया के मोगादिशू में फंसे 33 मजदूरों की रिहाई को लेकर सोमालिया सरकार के संपर्क में है।

 गोरखपुरः सोमालिया की एक कंपनी ने उत्तर प्रदेश के 25 मजदूरों सहित 33 मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बना लिया है। मानव सेवा संस्थान के राजेश मणि ने बताया कि कुशीनगर के एक मजदूर ने उनसे संपर्क किया था उसके बाद यह मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया, ‘‘मैंने भारतीय दूतावास नैरोबी, केन्या और विदेश मंत्रालय से ट्वीट और ईमेल के जरिये संपर्क किया और उन्होंने मजदूरों की मदद करने का आश्वासन दिया है।’’ केन्या में भारतीय दूतावास ने ट्वीट के जरिये 21 अगस्त को जवाब दिया कि दूतावास सोमालिया के मोगादिशू में फंसे 33 मजदूरों की रिहाई को लेकर सोमालिया सरकार के संपर्क में है।

राजेश मणि ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार वहां फंसे 25 मजदरों में से 21 मजदूर गोरखपुर मंडल के हैं जिनमें से सात मजदूर गोरखपुर के, 10 कुशीनगर के, तीन देवरिया के जबकि दो-दो मजदूर गोंडा, महाराजगंज, सिदार्थनगर, संतकबीर नगर के हैं। इसके अलावा छह मजदूर बिहार के जबकि एक-एक मजदूर पंजाब और हिमाचल प्रदेश के हैं। यह मजदूर 10 महीने पहले वहां गये थे, पहले दो महीने कंपनी ने इनके साथ अच्छा व्यवहार किया लेकिन पिछले आठ महीने से इन्हें वेतन नहीं मिला है।

जॉर्जिया: एक बैंक में बंधक बनाए गए 43 लोगों को मुक्त कराया गया

पूर्व सोवियत देश जॉर्जिया की पुलिस ने कहा कि बुधवार को सशस्त्र हमलावर द्वारा एक बैंक में बंधक बनाए 43 लोगों को मुक्त करा लिया गया है। पुलिस द्वारा यह घोषणा स्थानीय मीडिया में बंदूकधारी द्वारा तीन बंधकों के साथ इमारत से भागने की खबर के महज कुछ देर बार की गई। सशस्त्र हमलावर ने पश्चिमी जॉर्जिया के जुगदीदी कस्बे में बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाया था।

जॉर्जिया के गृह मंत्री ने बंधकों की संख्या और हमलावर की मांग को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, स्थानीय मीडिया के मुताबिक हमलावर ने पांच लाख डॉलर नकद की मांग की है। जॉर्जिया के राष्ट्रीय टीवी चैनल मत्वारी ने खबर दी कि हमलावर के पास हथगोले हैं। इसके साथ ही तस्वीर प्रसारित की जिसमें बंधक लोग जमीन पर बैठे हैं और सैन्य वर्दी पहने नकाबपोश हमलावर राइफल के साथ खड़ा है। जॉर्जिया के कई टेलीविजन चैनलों ने खबरें प्रसारित की हैं कि हमलावर ने इमारत छोड़ दी है और अपने साथ तीन बंधकों को अज्ञात स्थान पर ले गया है।

दो टेलीविजन चैनलों ने तस्वीर प्रसारित की जिसमें हमलावर तीन बंधकों के साथ इमारत से बाहर निकलता दिख रहा है। खबरों के मुताबिक तीन में से एक बंधक संभवत: स्थानीय पुलिस के प्रमुख हैं जो हमलावर के साथ बातचीत में शामिल थे।

गृह मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार तड़के जारी बयान के मुताबिक 43 बंधकों को मुक्त करा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस का अभियान जारी है। हालांकि, बयान में बंदूकधारी द्वारा तीन बंधकों को साथ ले जाने के बारे में टिप्पणी नहीं की गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगोरखपुरयोगी आदित्यनाथसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत