लाइव न्यूज़ :

यूपी: फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब अयोध्या कैंट किया गया, अधिसूचना जारी

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2021 07:51 IST

योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने साल 2018 में फैजाबाद जिला और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। वहीं, हाल में फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने जाने का ऐलान मुख्यमंत्री ने किया था।

Open in App
ठळक मुद्देफैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का ऐलान पिछले ही महीने सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था।1874 में की गई थी फैजाबाद रेलवे स्टेशन की स्थापना, उत्तर रेलवे में आता है ये स्टेशन।कुछ साल पहले मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया था।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अब अयोध्या कैंट कर दिया गया है। इसे लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया था फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाएगा।

यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट में बताया गया था कि 'भारत सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम 'अयोध्या कैन्ट' करने के निर्णय पर सहमति दे दी है। इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिसूचना जारी करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।'

बता दें कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन की स्थापना 1874 में की गई थी और मौजूदा समय में यह उत्तर रेलवे के अंतर्गत आता है। यह लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित है। 

फैजाबाद जंक्शन से मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, दुर्ग, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, अमृतसर, गोरखपुर, झांसी, आगरा कैंट, आगरा किला, मथुरा, जम्मू तवी, गुवाहाटी, ओखा, डिब्रूगढ़, छपरा, पटना, जयपुर, कोटा, जोधपुर, इंदौर, लुधियाना, धनबाद और प्रयागराज के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध है।

यूपी में पहले भी बदले गए कई नाम

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने साल 2018 में फैजाबाद जिला और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। 

इसके अलावा इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय जंक्शन (रेलवे स्टेशन) का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया था।

पिछले साल प्रयागराज के चार रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदल दिए गए थे। इसमें इलाहाबाद जंक्शन अब प्रयागराज जंक्शन बन गया। वहीं इलाहाबाद सिटी स्टेशन अब प्रयागराज रामबाग बन गया है। इलाहाबाद छिवकी स्टेशन का नाम प्रयागराज छिवकी स्टेशन किया गया है। इसके अलावा प्रयागराज घाट का नाम बदलकर प्रयागराज संगम कर दिया गया है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :फ़ैज़ाबादअयोध्यायोगी आदित्यनाथभारतीय रेलउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति