लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनावः पीएम मोदी और अमित शाह ने श्रेय सीएम योगी को दिया, जानें ट्वीट कर प्रधानमंत्री ने क्या कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2021 21:43 IST

Uttar Pradesh District Panchayat Elections: मतगणना के बाद एटा, संत कबीर नगर, आजमगढ़ और बलिया में समाजवादी पार्टी, बागपत में राष्ट्रीय लोकदल, जौनपुर में निर्दलीय और प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल की उम्मीदवार को जीत मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देइटावा में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।भाजपा की भव्य जीत पर योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्र देव सिंह व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।

Uttar Pradesh District Panchayat Elections: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों के तहत शनिवार को राज्‍य निर्वाचन आयोग ने 53 जिलों के परिणाम घोषित कर दिये।

वहीं, इससे पहले मंगलवार को 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये थे। राज्‍य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को 53 जिलों में संपन्न हुए मतदान और मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्षों की कुल 75 में से 67 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए हैं। राज्‍य में कुल 75 जिले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश जिला पंचायत के चुनाव में शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के परिश्रम को दिया और कहा कि यह विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता का आशीर्वाद है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।’’

भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर शाह ने दी कार्यकर्ताओं को बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के वंचित वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा कर प्रगति के नए मापदंड स्थापित करती रहेगी।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की भव्य जीत पर योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्र देव सिंह व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। नरेंद्र मोदी व योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के किसान, गरीब व वंचित वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा कर प्रगति के नए मापदंड स्थापित करती रहेगी।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथअमित शाहलखनऊउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टीबीएसपीमायावतीअखिलेश यादवकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू