लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 2083 नए मामले, अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटे, लखनऊ में एक दिन में 308 केस

By भाषा | Updated: July 16, 2020 18:46 IST

यूपी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कल 48,086 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 13,25,327 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 2061 नये मामले सामने आये।राज्य में संक्रमण के कुल 43, 444 मामले हैं जबकि 34 और मौतों के साथ मृतक संख्या बढ़कर 1046 हो गई है। बृहस्पतिवार को मृतक संख्या बढ़कर 1046 हो गई। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सारे रिकॉर्ड टूटे गए और एक दिन में 308 कोरोना मरीज मिले।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2061 नये मामले सामने आये जबकि 34 और मरीजों की मौत होने के साथ ही बृहस्पतिवार को मृतक संख्या बढ़कर 1046 हो गई। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सारे रिकॉर्ड टूटे गए और एक दिन में 308 कोरोना मरीज मिले।

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 2061 नये मामले सामने आये। राज्य में संक्रमण के कुल 43, 444 मामले हैं जबकि 34 और मौतों के साथ मृतक संख्या बढ़कर 1046 हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि 26, 675 लोग पूर्णतया ठीक होकर अस्पताल से छुटटी पा चुके हैं

प्रसाद ने बताया कि 26, 675 लोग पूर्णतया ठीक होकर अस्पताल से छुटटी पा चुके हैं जबकि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 15, 723 है। उन्होंने बताया कि पृथक वार्ड (आइसोलेशन वार्ड) में 15, 723 लोगों को रखा गया है, जिनका चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित अस्पताल, कोविड केयर सेंटर या फिर मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। कुल 4123 लोगों को पृथकवास केन्द्रों (फेसिलिटी क्वारंटीन) में रखा गया है। उनके नमूने लेकर जांच की जा रही है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कुल 48, 086 नमूनों की जांच की गयी। इस प्रकार अब तक 13, 25, 327 नमूनों की जांच की जा चुकी है। पूल टेस्टिंग के माध्यम से बुधवार को पांच पांच नमूनों के 2443 पूल लगाये गये, जिनमें से 371 पाजिटिव निकले जबकि दस दस नमूनों के 319 पूल लगाये गये, जिनमें से 46 पाजिटिव पाये गये।

उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु के माध्यम से जिन लोगों को एलर्ट आये, ऐसे 2, 66, 785 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से फोन कर हाल चाल लिया गया है । अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कुल 54, 579 कोविड-19 हेल्पडेस्क स्थापित किये जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्व, पुलिस, ग्राम पंचायत, उद्योग विभाग एवं अन्य सरकारी विभागों द्वारा सरकारी कार्यालयों में, अस्पतालों में तथा महत्वपूर्ण व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्थानों में कोविड हेल्पडेस्क बनाये गए है।

उन्होंने बताया कि राज्य के जिन शहरों, एनसीआर और अन्य जिन बड़े शहरों में संक्रमण बढ़ रहा है, उसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिन्ता व्यक्त की है। इस बारे में गहन विचार विमर्श हो रहा है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और झांसी के हालात की समीक्षा लगातार की जा रही है कि संक्रमण को कैसे नियंत्रित किया जाए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब