लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में राज्य सरकार के प्रचार वाहन को रोकने के मामले में बीकेयू के आठ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 28, 2021 21:48 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 28 जुलाई उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के एक प्रचार वाहन को कथित रूप से रोकने, उसके चालक के साथ दुर्व्यवहार करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के आठ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक एक मिनी ट्रक, जिस पर मोदी और योगी आदित्यनाथ के पोस्टर भी थे, उसे मंगलवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले के छपर गांव में एक टोल प्लाजा पर भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के सदस्यों द्वारा रोक लिया गया।

छपर गांव के थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि मिनी ट्रक के चालक नितिन कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीकेयू के कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा करने), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने), 341 (गलत तरीके से रोकने), 504 (जानबूझकर किसी का अपमान करने), 506 (आपराधिक धमकी) और 427 (शरारत) के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रदर्शन कर रहे बीकेयू के कार्यकर्ताओं ने मिनी ट्रक के चालक को कथित तौर पर लौटने पर मजबूर किया और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी भी की। इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर बीकेयू के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम