लाइव न्यूज़ :

UPElections2022: दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, योगी सरकार पर लगाए ये आरोप

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 12, 2022 16:07 IST

योगी सरकार में वन पर्यावरण और जन्तु उघान मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा भेजा। इस्तीफे को लेकर उन्होंने योगी सरकार पर कई आरोप लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा।उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा भेज दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार में वन पर्यावरण और जन्तु उघान मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा भेज दिया है। चौहान ने अपने इस्तीफे में बताया कि सरकार की पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रैवये के साथ-साथ पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ हो रहे खिलवाड़ के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने राज्यपाल को भेजे त्यागपत्र में लिखा कि इन सभी बातों से आहत होकर वो उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहे हैं। 

बता दें, योगी सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान से पहले मंगलवार को श्रम, रोजगार और समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। मौर्य ने राज्यपाल को संबोधित अपने त्यागपत्र में लिखा, 'मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है, किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों के प्रति घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।'

वहीं, मौर्य के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्य जी और पार्टी के अन्य नेताओं, कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत और बधाई। जिन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए लड़ाई लड़ी! सामाजिक न्याय के लिए क्रांति होगी, बदलाव आएगा।' 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब