लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : नहर में मिला फरवरी में लापता हुए व्यक्ति का शव

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:29 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 21 जून उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में फरवरी माह से लापता एक व्यक्ति का शव सोमवार को सथेडी पुल के पास गंग नहर में एक कार से बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम में शाखा प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए एच डी अत्रे जिस समय लापता हुए तब वह मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रहे थे। इसके बाद उनके परिवार से इसकी शिकायत पुलिस में की थी।

संभवत: जिस कार में वह सफर कर रहे थे, वह गंग नहर में गिर गयी थी। कुछ ग्रामीणों ने सोमवार को अत्रे की कार को गंग नहर में देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। अत्रे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा