लाइव न्यूज़ :

मानवता शर्मसार! नौ लाख रुपये के लिए मां को बेटों ने कई बार कार से कुचलकर मारा, उम्रकैद, 30-30 हजार रुपये का जुर्माना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 25, 2020 21:58 IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में रिश्ता कलंकित हो गया। दो बेटों ने पैसा के लिए मां को मार डाला। ट्रक के सामने आने पर अमर सिंह ने अपनी मां को बाइक से सड़क पर गिरा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देघटना तीन मई 2017 की रात करीब 10 बजे की है।वारदात को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा में मानवता शर्मसार हो गया। बीमा राशि के लिए दो बेटों ने मां को कार से कुचल कर मार डाला। बीमा के पैसे पाने के लालच में दो बेटों ने हदें पार कर दीं।

नौ लाख रुपये के लिए मां को कई बार कार से कुचलकर मार डाला। वारदात को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस पूछताछ में दोनों पकड़े गए। कार भी बरामद कर ली गई है। फतेहपुर के ग्राम ठिठौरा निवासी गुड्डी देवी पत्नी रमेश के तीन बेटे हैं। बुधवार सुबह उसका मंझला बेटा अमर सिंह बहाने से बाइक से उसे चित्रकूट ले गया था। शाम को घर लौटते समय तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदा जौहरपुर उसरा नाले के पास बड़ा बेटा राहुल कार लेकर पहले से मौजूद था।

जिले की एक अदालत ने बीमा धनराशि हड़पने के लालच में अपनी मां की कार से रौंदकर हत्या करने का दोषी पाते हुए उसके दो बेटों को उम्रकैद की सजा सुनाई और उन पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जिले के फौजदारी सहायक लोक अभियोजक (एडीजीसी) देवदत्त मिश्रा ने बुधवार को बताया कि अदालत ने बीमा धनराशि हड़पने के लालच में एक महिला की तीन मई 2017 की रात करीब 10 बजे कार से रौंदकर हत्या करने का जुर्म साबित हो जाने पर मृतका के दो बेटों अमर सिंह (23) और राहुल सिंह (21) को उम्रकैद की सजा सुनाई है और दोनों पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

यह घटना तीन मई 2017 की रात करीब 10 बजे की

उन्होंने बताया कि यह घटना तीन मई 2017 की रात करीब 10 बजे की है। फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली के ठिठौरी गांव के अमर सिंह और उसके छोटे भाई राहुल सिंह ने मां गुड्डी देवी (44) की हत्या कर उसके नाम की बीमा पॉलिसी की धनराशि हड़प करने का षड्यंत्र रचा। उन्होंने बताया कि साजिश के अनुसार अमर सिंह अपनी मां को बाइक मपर बैठाकर तीन मई 2017 को चित्रकूट में दर्शन कराने ले गया और रात करीब 10 बजे बेंदा-जौहरपुर गांव के नजदीक एक ट्रक के सामने आने पर अमर सिंह ने अपनी मां को बाइक से सड़क पर गिरा दिया।

इसके बाद अमर सिंह ने उसे (मां को) घसीटकर कार के आगे फेंक दिया। यह कार उसका छोटा भाई राहुल चला रहा था। एडीजीसी ने बताया कि साजिश के अनुसार राहुल कार से बड़े भाई की बाइक का पीछा बांदा से ही कर रहा था। उसने आगे-पीछे कार मोड़कर मां को तब तक रौंदा, जब तक उसकी मौत होने का भरोसा नहीं हो गया।

मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अमर सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाने में झूठा मुकदमा भी दर्ज करवाया था, लेकिन घटना की जांच में उपनिरीक्षक (एसआई) उपेंद्र नाथ ने पाया कि बीमा की धनराशि हड़पने के लिए दोनों भाइयों ने अपनी मां की कार से कुचलकर हत्या की है और ट्रक चालक के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू