लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव पर नजरें टिकी, बहराइच में राजभर से मिले असदुद्दीन ओवैसी, बोले-भाजपा डूबती नाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 8, 2021 16:14 IST

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी करीब 20 फीसदी है।उत्तराखंड से आकर उत्तर प्रदेश का मतदाता बनकर मुख्यमंत्री बन गए।उत्तर प्रदेश में अगली सरकार हमारी बनेगी। 

बहराइचः सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात की।

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा की। ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा पर जमकर हमला किया। राजभर ने कहा कि भाजपा यूपी में डूबती नाव है। सभी दल उससे कूद रहे हैं। भाजपा 2022 में बुरी तरह से हारेगी।। सीएम योगी ने राज्य को बांटने का काम किया। 

बहराइच में दोनों नेताओं ने एक पांच सितारा होटल में मुलाकात की। ओवैसी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। ओवैसी आगामी विधानसभा चुनाव के बीच यूपी दौरे पर हैं। वह बहराइच में एआईएमआईएम के पार्टी कार्यालय का भी उद्घाटन किया। यूपी में एआईएमआईएम का यह पहला ऑफिस है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एएमआईएम) 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए राजभर के एसबीएसपी द्वारा गठित गठबंधन का एक हिस्सा है। दोनों नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार हमारी बनेगी। 

राजभर ने कहा कि भागीदार संकल्प मोर्चा सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगाराजभर ने बिना नाम लिए बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, "अगर वे महबूबा के साथ जाते हैं, तो यह 'रस-लीला' है, और अगर मैं ओवैसी के साथ जाता हूं, तो यह चरित्र 'धीला' है। बीजेपी ओबीसी को बेवकूफ बना रही है और वे बेनकाब हो गए हैं।

उन्होंने ओबीसी के लिए क्या किया है? हम निश्चित रूप से भाजपा के साथ नहीं जा रहे हैं।" इस बीच, ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मुसलमानों में साक्षरता का स्तर कम है तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि यूपी में 'मेरा गठबंधन' नहीं, बल्कि ए टू जेड कॉम्बिनेशन होगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनअसदुद्दीन ओवैसीउत्तर प्रदेशआरएसएसभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'