लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश और झारखंड में उपचुनावः कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

By भाषा | Updated: October 9, 2020 20:55 IST

उत्तर प्रदेश की नौगावां सादात से कमलेश सिंह, बुलंदशहर से सुशील चौधरी, टुंडला से स्नेहलता, घाटमपुर से कृपाशंकर और देवरिया से मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। झारखंड में बरमो विधानसभा क्षेत्र से कुमार जयमंगल को उम्मीदवार बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूची के मुताबिक, पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पांच सीटों और झारखंड में एक सीट पर प्रत्याशियों का चयन किया है।विधानसभा उप चुनावों के लिए शुक्रवार को छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। कांग्रेस ने असम में अपने विधायक राजदीप गोवाला को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के चलते छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश और झारखंड में होने वाले विधानसभा उप चुनावों के लिए शुक्रवार को छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पांच सीटों और झारखंड में एक सीट पर प्रत्याशियों का चयन किया है।

उत्तर प्रदेश की नौगावां सादात से कमलेश सिंह, बुलंदशहर से सुशील चौधरी, टुंडला से स्नेहलता, घाटमपुर से कृपाशंकर और देवरिया से मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। झारखंड में बरमो विधानसभा क्षेत्र से कुमार जयमंगल को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के चलते में असम में विधायक को निष्कासित किया

कांग्रेस ने असम में अपने विधायक राजदीप गोवाला को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के चलते छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने राजदीप गोवाला को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

गोवाला राज्य के बराक घाटी इलाके के लखीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से भाजपा के साथ संपर्क में थे। भाजपा नेता और राज्य सरकार के मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कुछ महीने पहले राज्यसभा के चुनाव के समय दावा किया था कि गोवाल कुछ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे।

बरोदा विस उपचुनावः भाजप को जीत का यकीन, कांग्रेस का दावा कि लोग सरकार को सिखाएंगे सबक

हरियाणा में सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट पर नवंबर में होने वाले उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। जहां भाजपा का कहना है कि इस सीट के मतदाता विकास के लिए मत देंगे, वहीं कांग्रेस का दावा है लोग सत्तारूढ़ दल की “किसान विरोधी“ नीतियों के लिए उसे सबक सिखाने का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा भाजपा प्रमुख ओपी धनखड़ ने कहा कि बरोदा के लोग विकास के लिए मतदान करके सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा का प्रत्याशी जीते।

धनखड़ ने गुड़गांव में पत्रकारों से कहा, “ राज्य के अन्य हिस्सों की तरह बरोदा विधानसभा क्षेत्र के लोग भी विकास चाहते हैं। वे विकास के लिए मतदान करेंगे। “ दूसरी ओर, हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि लोग सरकार को “ किसान-विरोधी“ और “जन-विरोधी“ नीतियों के लिए सबक सिखाने के वास्ते उपचुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया ‘‘ समाज का कोई भी तबका, चाहे गरीब हो, कर्मचारी हो, युवा हो और किसान हो, वह इस सरकार से खुश नहीं हैं।

किसान पहले ही तीन कृषि कानूनों को लेकर नाराज हैं। ’’ बहरहाल, बरोदा सीट से कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा का इस साल अप्रैल में निधन हो गया था, जिसके बाद सीट रिक्त हो गई है। इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। दोनों मुख्य पार्टियों में से किसी ने भी अब तक अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। इस सीट पर तीन नवंबर को मतदान होना है और 10 नवंबर को मतगणना है।

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशझारखंडअसमहरियाणासोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर