लाइव न्यूज़ :

यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों पर योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग, कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2021 08:09 IST

यूपी में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। हालात को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक में कई अहम दिशा-निर्देश दिए।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में कक्षा-1 से 8 तक की स्कूलों को 24 से 31 मार्च तक बंद करने का निर्देशदूसरी शिक्षण संस्थाएं जहां परीक्षा नहीं हो रही है, वे भी 31 तारीख तक बंद रहेंगेयूपी में बिना इजाजत के सार्वजनिक समारोह आयोजित करने पर रोक, हर जनपद में एक-एक कोविड अस्पताल

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा-1 से 8 तक की सभी परिषदीय और निजी स्कूलों को 24 से 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया गया है। साथ ही अन्य शिक्षण संस्थान जहां परीक्षाएं नहीं हो रही हैं वे भी 25 से 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम संबंधी एक हाई लेवल मीटिंग सोमवार को अधिकारियों के साथ की। इसमें होली सहित अन्य आने वाले त्योहारों, पंचायत चुनाव को बीच कोविड की रोकथाम संबंधी उपाय पर चर्चा की गई।

हालात को देखते हुए ग्राम पंचायत स्तर और शहरों में वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी या कर्मचारी की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। यह नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्र में अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की जांच की जाए। संदिग्ध पाए जाने पर आइसोलेशन की व्यवस्था और आरटीपीसीआर जांच कराते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जाए। 

साथ ही हर जनपद में एक-एक कोविड अस्पताल को सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। बिना इजाजत के सार्वजनिक समारोह भी आयोजित नहीं किए जा सकेंगे।

टीकाकरण का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किये जाने का निर्देश देते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रशिक्षण संस्‍थानों आदि में बाहरी आवागमन पर नियंत्रण हो और जेलों में कोविड-19 के दृष्टिगत पर्याप्त सुरक्षा प्रबन्ध रहें। बंदियों की पेशी के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस का माध्यम अपनाया जाए। 

यूपी में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

बता दें कि यूपी में सोमवार को 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 500 से अधिक नये मामले सामने आये और एक संक्रमित की मौत हो गई। 

स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार राज्‍य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 542 नये संक्रमि‍त मिले जबकि इसी अवधि में 177 मरीजों को उपचार के बाद घर भेजा गया। राज्‍य में अब तक 5,95,920 संक्रमितों को उपचार के बाद घर भेजा जा चुका है। 

पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मौत हो गई जबकि अब तक राज्‍य में कोरोना वायरस संक्रमित 8,760 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस समय राज्‍य में 3,396 उपचाराधीन मरीज हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 6,08,076 पहुंच गई है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए