लाइव न्यूज़ :

#UPElections2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे का बड़ा बयान- मेरी बहन या मेरे लिए आज भी टिकट नहीं चाहते हमारे पिता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2022 09:45 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य अशोक का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि आज भी ऐसी कोई बात नहीं है कि मेरे पिता मुझे या मेरी बहन के लिए टिकट चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य अशोक ने दिया बड़ा बयान।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बोले उत्कृष्ट- आज भी ऐसी कोई बात नहीं है कि मेरे पिता मुझे या मेरी बहन के लिए टिकट चाहते हैं।हाल ही में योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर सत्ताधारी भाजपा पार्टी को तगड़ा झटका दिया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर सत्ताधारी भाजपा पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। यही नहीं, उनके इस्तीफे के बाद मंगलवार को लगातार कई विधायकों ने अपने इस्तीफे दिए। इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य अशोक का बड़ा बयान सामने आया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्कृष्ट ने कहा, 'आज भी ऐसी कोई बात नहीं है कि मेरे पिता मुझे या मेरी बहन के लिए टिकट चाहते हैं। मेरे पिता और पार्टी तय करेंगे कि मुझे चुनाव लड़ना है या वे मुझे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में चाहते हैं।'

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान

बता दें, उनका ये बयान तब सामने आया है जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। मालूम हो, इस्तीफे के बाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि आगे की धार और आगे की वार देखते रहिए। अभी तो भाजपा से 10 से 12 और विधायक इस्तीफा देंगे। इसके बाद मैं एक या दो दिन में पूरी स्थिति से मीडिया को रूबरू कराउंगा कि आगे मुझे क्या करना है। उन्होंने ये भी कहा था कि किसान, दलित और नौजवानों के साथ राज्य में सलूक किया जा रहा है वो बर्दाश्त नहीं है। मैंने मंत्रिमंडल के साथ बाहर भी मंत्रियों से बात की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में बिना सम्मान के भाजपा में नहीं रह सकता था।

खुद ट्वीट कर दी थी इस्तीफे की जानकारी

आपको बताते चलें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।' उनके इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा था, 'सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा। #बाइसमेंबाइसिकल'

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की सियासत में स्वामी प्रसाद मौर्य एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था, जबकि सपा से पहले वो बीएसपी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील