लाइव न्यूज़ :

शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में मातृभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए : उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: February 21, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी देश में 195 बोलियों के खतरे की स्थिति में होने का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि हमारी मातृभाषाएं सिर्फ संवाद का ही माध्यम नहीं है, बल्कि वे हमारी विरासत एवं पहचान को परिभाषित करती हैं। ऐसे में हमें प्राथमिक शिक्षा से प्रशासन तक, हर क्षेत्र में मातृभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए।

‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस' के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय तथा संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारी मातृभाषा का हमारे दिलों में महत्वपूर्ण स्थान होता है और सभी उससे भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में सैकड़ों भाषाएं एवं बोलियां बोली जाती हैं । 121 बोलियां ऐसी हैं जो करीब 10 हजार लोगों द्वारा बोली जाती हैं । ऐसे में ये बोलियां हमारी समृद्ध विविधतापूर्ण संस्कृति का प्रतीक है ।

वेंकैया नायडू ने कहा कि हमारी भाषा और बोलियां अतीत के सामूहिक ज्ञान एवं बुद्धिमता का भंडार हैं जो हमारी विविधतापूर्ण सभ्यता की लम्बी यात्रा का परिचायक है ।

उन्होंने कहा कि हमारी मातृभाषाएं सिर्फ संवाद का ही माध्यम नहीं है बल्कि हमें हमारी विरासत से जोड़ती है, हमारी सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान को परिभाषित करती हैं। ऐसे में अपने विचारों, अपने भावों को रचनात्मक रूप से अपनी भाषा में अभिव्यक्त करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मातृभाषा को लेकर खतरों के बारे में यूनेस्को ने आगाह किया है । हमें इस बात को समझना होगा कि दुनियाभर में काफी संख्या में भाषाएं/बोलियां खतरे की स्थिति का सामना कर रही हैं ।

नायडू ने कहा कि भारत में यह संख्या काफी है और 195 बोलियों के खतरे की स्थिति में होने की बात सामने आई है ।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा को सुरक्षित एवं संरक्षित करने में योगदान देना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय ने खतरे की स्थिति वाली भाषाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिये कार्यक्रम चलाया है अैर यह अच्छी पहल है ।

नायडू ने यह भी बताया कि उन्होंने सांसदों से भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने में योगदान का आग्रह किया।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मातृभाषा को सशक्त बनाना जरूरी है लेकिन किसी भी राज्य पर कोई भी भाषा नहीं थोपी जायेगी।

उन्होंने बजट में भारतीय भाषा विश्वविद्यालय एवं अनुवाद संस्थान के लिये आवंटन किये जाने का भी उल्लेख किया ।

इस कार्यक्रम को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र