लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया पीएम नरेंद्र मोदी को फोन, मालदीव के राजनीतिक संकट पर की चर्चा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 9, 2018 09:30 IST

भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीन देशों (फिलीस्तीन, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के चार दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार (नौ फरवरी) को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। व्हाइट हाउस के बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने भारत-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के प्रति वचनबद्धता जतायी। 

भारतीय पीएम शुक्रवार को तीन देशों (फिलीस्तीन, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के चार दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं।

अमेरिका राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने दक्षिण एशिया की शांति और खुशहाली के लिए मिलजुलकर काम करने का वादा किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अफ़गानिस्तान में भारत की नीतियों को समर्थन देते रहने का भी आश्वासन दिया है। बयान के अनुसार दोनों राष्ट्रप्रमुखों ने मालदीव के राजनीतिक संकट पर चिंता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान की जरूरत पर बल दिया।

राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को नष्ट करने पर भी चर्चा की। 

दोनों राष्ट्रप्रमुखों ने एक दूसरे की सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि के लिए काम करने के प्रति सहयोग का वचन दिया। दोनों नेताओं ने इस साल अप्रैल में मंत्री स्तर की द्विदेशीय बैठक को भी स्वीकृति दी। इस बैठक में दोनों देशों के दो-दो मंत्री रहेंगे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत