लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रतिबद्धता का स्वागत किया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मिलकर बहुत खुशी हुई। भारत-अमेरिकी रणनीतिक साझेदारी को लेकर राष्ट्रपति बाइडन की मजबूत प्रतिबद्धता का मैं स्वागत करता हूं। यह साझेदारी हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को आकार देती है और वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत भी है।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान के अनुसार , प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका और भारत के समाज लोकतंत्र, स्वतंत्रता और उदारता के मूल्यों के लिए एक गहरी प्रतिबद्धता साझा करते हैं, वहीं अमेरिका में प्रवासी भारतीयों ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में खासा योगदान किया है।

बैठक में मोदी ने राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दीं। साथ ही, क्वाड (अमेरिका, भारत, आस्ट्रेलिया और जापान के समूह), कोविड-19 और जलवायु परिवर्तन से संबंधित पहलों के लिए राष्ट्रपति बाइडन की सराहना की।

बयान में कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के चलते पैदा चुनौतियों, वैश्विक आर्थिक सुधार और जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में आने वाले वर्षों में भारत-अमेरिका रणनीतिक भागीदारी का व्यापक वैश्विक महत्व होगा।’’

इसमें कहा गया है कि ब्लिंकन ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर तालमेल बढ़ने और इस तालमेल के ठोस व व्यावहारिक सहयोग में तब्दील करने के लिए दोनों सहयोगियों की प्रतिबद्धता की सराहना की।

बयान में कहा गया है, ‘‘ ब्लिंकन ने राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति हैरिस की तरफ से प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘उन्होंने प्रधानमंत्री को दिन में विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बारे में बताया। साथ ही रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, जलवायु परिवर्तन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत अमेरिका रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की।’’

ब्लिंकन दो दिनों की यात्रा पर मंगलवार शाम भारत पहुंचे थे। अमेरिकी विदेश मंत्री नियुक्त होने के बाद उनकी भारत की यह प्रथम यात्रा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम