लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी से मिलने के लिए जब खुद चलकर आए जो बाइडन, जर्मनी में G7 समिट में दिखा दिलचस्प दृश्य, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: June 27, 2022 18:33 IST

जर्मनी में जी-7 शिखर सम्मेलन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंचे हैं। पीएम मोदी रविवार को जर्मनी पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देजी-7 शिखर सम्म्लेन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी जर्मनी में हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गर्मजोशी के साथ की मुलाकात।

शोल्ज इल्माउ (जर्मनी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जी-7 शिखर सम्म्लेन में शिरकत करने के लिए जर्मनी में हैं। इस समिट में दुनिया के सात सबसे अमीर देशों के नेता जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री जी-7 सम्मेलन के लिए रविवार से दो दिवसीय यात्रा पर जर्मनी में हैं। इस दौरान एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला जब कई नेताओं की मौजूदगी के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन खुद चलकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने आए।

दरअसल, पीएम मोदी कना़डा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के हाथों में हाथ डालकर हंसते हुए कुछ बातें कर रहे थे। इसी दौरान जो बाइडन पीछे से आए और पीएम मोदी के कंधे पर हाथ रखा। इसके बाद पीएम मोदी पीछे मुड़े और बाइडन से हाथ मिलाते हुए जोर से हंसने लगे। दोनों की मुलाकात में गर्मजोशी नजर आई। देखें ये पूरा वीडियो...

जी-7 के इस बार के समिट में सात बड़े देशों के नेता यूक्रेन पर रूस के आक्रमण, खाद्य सुरक्षा और आतंकवाद समेत कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं। पीएम मोदी ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, पर्यावरण और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर समूह के नेताओं और सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

G-7 कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका का अंतर-सरकारी राजनीतिक समूह है। जर्मनी G7 के अध्यक्ष के रूप में इस बार शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। यह समिट दक्षिणी जर्मनी के शोल्ज इल्माउ के अल्पाइन कैसल में आयोजित किया जा रहा है।

टॅग्स :G-7जो बाइडनJoe Biden
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर