लाइव न्यूज़ :

विश्व स्वास्थ्य संगठन को सशक्त करने के प्रस्ताव का अमेरिका ने किया विरोध, महामारी के बाद से उठ रही अधिकारों में बढ़ोतरी की मांग

By विशाल कुमार | Updated: January 22, 2022 10:17 IST

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी सरकार इस सुधार का इसलिए विरोध कर रही है क्योंकि उसे चीन सहित भविष्य में सामने आने वाले खतरों को संभालने को लेकर डब्ल्यूएचओ की क्षमता पर संदेह है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रस्ताव को लेकर बातचीत से जुड़े चार यूरोपीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।यह प्रस्ताव हर सदस्य देश के सालाना स्थायी योगदान में बढ़ोतरी करता।यह योजना कोविड-19 महामारी के बाद सामने आए व्यापक सुधार प्रक्रिया का हिस्सा है।

ब्रसेल्स: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का सबसे बड़ा दानदाता अमेरिका संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी को अधिक स्वतंत्र बनाने का प्रस्ताव का विरोध कर रहा है। प्रस्ताव को लेकर बातचीत से जुड़े चार यूरोपीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ऑनलाइन प्रकाशित 4 जनवरी के डब्ल्यूएचओ के दस्तावेज से पता चलता है कि स्थायी वित्तपोषण पर डब्ल्यूएचओ की कार्यकारी समूह का यह प्रस्ताव हर सदस्य देश के सालाना स्थायी योगदान में बढ़ोतरी करता।

यह योजना कोविड-19 महामारी के बाद सामने आए व्यापक सुधार प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे पता चला कि संकट में तत्काल हस्तक्षेप करने के लिए डब्ल्यूएचओ के पास सीमित अधिकार हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी सरकार इस सुधार का इसलिए विरोध कर रही है क्योंकि उसे चीन सहित भविष्य में सामने आने वाले खतरों को संभालने को लेकर डब्ल्यूएचओ की क्षमता पर संदेह है।

इसके बजाय अमेरिका एक अलग फंड बनाने पर विचार कर रहा है जो सीधे दानदाताओं द्वारा नियंत्रित किया जाएगा जो स्वास्थ्य आपात स्थितियों की रोकथाम और नियंत्रण को वित्तपोषित करेगा।

प्रस्ताव में सदस्य देशों के अनिवार्य योगदान को 2024 से धीरे-धीरे बढ़ाने का आह्वान किया गया है, ताकि वे 2028 तक एजेंसी के 2 बिलियन डॉलर (करीब 1.49 खरब रुपये) के मुख्य बजट का आधा हिस्सा दे सकें, जबकि फिलहाल यह 20 फीसदी से कम है।

डब्ल्यूएचओ का मुख्य बजट दुनियाभर में महामारी से लड़ने और स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए है। यह उष्णकटिबंधीय रोगों और इन्फ्लूएंजा जैसी विशिष्ट वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक वर्ष में अतिरिक्त 1 बिलियन डॉलर (करीब 75 अरब रुपये) या उससे भी अधिक जुटाता है।

प्रस्ताव के समर्थकों का कहना है कि सदस्य देशों और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा किया जाने वाला स्वैच्छिक वित्तपोषण दानदाताओं द्वारा तय प्राथमिकताओं को लक्षित करने के लिए मजबूर करता है और गलत होने पर सदस्यों की आलोचना करने में लचीला रुख अपनाने पर मजबूर करता है।

 डब्ल्यूएचओ सुधार पर सलाह देने के लिए नियुक्त महामारी पर एक स्वतंत्र पैनल ने वर्तमान प्रणाली को डब्ल्यूएचओ की अखंडता और स्वतंत्रता के लिए एक बड़ा जोखिम मानते हुए, मूल बजट के 75 फीसदी तक अनिवार्य शुल्क में बढ़ोतरी का आह्वान किया था।

टॅग्स :World Health Organizationकोरोना वायरसचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी