लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी एक्सपर्ट ने भारतीय EVM पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-2014 के लोकसभा चुनावों में हुई थी धांधली 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 21, 2019 20:24 IST

शुजा ने कथित ईवीएम से छेड़छाड़ के बारे में कई विस्फोटक दावे करते हुए लंदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने 2014 के चुनावों, राज्य चुनावों, केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे और पत्रकार गौरी लंकेश की मौत को लेकर कई खुलासे किए।

Open in App

साल 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) द्वारा धांधली करने के आरोप लगाए गए हैं। अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट सैयद शूजा ने दावा किया है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में ईवीएम हैक की गई थीं। दावा किया गया है कि सैयद शुजा भारत में इस्तेमाल होने वाले ईवीएम को डिजाइन करने वाली टीम का एक हिस्सा थे। उन्होंने दावा किया कि 2014 के आम चुनावों में धांधली हुई थी।

शुजा ने कथित ईवीएम से छेड़छाड़ के बारे में कई विस्फोटक दावे करते हुए लंदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने 2014 के चुनावों, राज्य चुनावों, केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे और पत्रकार गौरी लंकेश की मौत को लेकर कई खुलासे किए।एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुजा ने दावा किया कि कुछ दिन पहले उन पर हमला हुआ था। उनकी टीम की हत्या कर दी गई। इस दौरान उन्हें भी गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता गोपीनाथ मुंडे ईवीएम के बारे में जानते थे कि हैकिंग हुई है। यही वजह रही कि उनकी हत्या पार्टी द्वारा करवाई गई।

शुजा ने दावा यह भी किया कि कई राजनीतिक पार्टियों ने ईवीएम की हैकिंग को लेकर उनसे जानने की कोशिश की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी का भी जिक्र किया, जिसमें दावा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी चाहती थी कि वो दुनिया को ईवीएम हैकिंग का प्रदर्शन करें।

आपको बता दें, साल 2014 में बीजेपी की बड़ी जीत होने के बाद देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी। इस दौरान विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने कहा था कि बीजेपी की इस बड़ी जीत की वजह ईवीएम से छेड़छाड़ है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने तो कई बार इस मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा मचाया था। बात चुनाव आयोग तक पहुंच गई थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब