लाइव न्यूज़ :

'मेक इन इंडिया' की सफलताः जोधपुर में आज अमेरिकी वायुसेना प्रमुख उड़ाएंगे भारत निर्मित तेजस विमान

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 3, 2018 10:45 IST

भारत दौरे पर आए अमेरिकी वायुसेना प्रमुख डेविड गोल्डफिन को भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी दिखाया गया जो पाकिस्तान और चीन की सीमा तक टैंक ले जाने में सक्षम है।

Open in App

अमेरिका के वायुसेना प्रमुख जनरल डेविड गोल्डफिन भारत दौरे पर 'मेड इन इंडिया' की एक और इबारत पर मुहर लगाएंगे। शनिवार को जोधपुर के एयरफोर्स स्टेशन से अमेरिकी वायुसेना प्रमुख भारत निर्मित युद्धक विमान तेजस में उड़ान भरेंगे। जनरल गोल्डफिन का यह कदम दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच मजबूत रिश्तों की तरफ इशारा कर रहा है। जनरल गोल्डविन के भारत दौरे पर इंडियन एयरफोर्स ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'भारत और अमेरिका की वायुसेनाओं के बीच पहले ही मजबूत रिश्ते हैं। हम इसे और प्रगाढ़ बनाने जा रहे हैं।'

भारत दौरे पर आए अमेरिकी वायुसेना प्रमुख को भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी दिखाया गया जो पाकिस्तान और चीन की सीमा तक टैंक ले जाने में सक्षम है। अमेरिकी वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायुसेना दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सी-17 फ्लीट को ऑपरेट करती है।

जनरल गोल्डफिन गुरुवार को भारत यात्रा पर आए हैं। उन्होंने भी भारत के C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान की तारीफ की है। C-17 ग्लोबमास्टर एक भारी-भरकम विमान है जिसमें टैंक और भारी-भरकम सैन्य सामान आसानी से ले जाए सकते हैं। इस विमान की वजह से चीन और पाकिस्तान की सीमा से सटे दुर्गम इलाकों में सेना आसानी से पहुंच सकती है।

बता दें कि युद्धक विमान तेजस का निर्माण तो स्वदेश में किया गया है लेकिन इसका इंजन अमेरिकी है। तेजस में इस्तेमाल की जाने वाली हथियार प्रणाली इजरायल की है और इजेक्शन सीट ब्रिटेन की है। तेज विमान के कई अन्य पुर्जे भी विदेशों से आयात किए गए हैं। तेजस एक तरह से चीन और पाकिस्तान के संयुक्त रूप से बनाए गए लड़ाकू विमान जेएफ-17 थंडर की टक्कर का है। तेजस एक उड़ान में करीब 2300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है जबकि थंडर 2,037 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्समेक इन इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी