लाइव न्यूज़ :

शिवसेना में शामिल होंगी उर्मिला मातोंडकर, पिछले साल कांग्रेस छोड़ने के बाद राजनीति में होगी ये नई पारी

By विनीत कुमार | Updated: November 30, 2020 06:54 IST

उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर से राजनीति में नई पारी शुरू करने जा रही हैं। वे कल शिवसेना में शामिल होंगी। इससे पहले 2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देउर्मिला मातोंडकर की राजनीति में ये दूसरी पारी होगी, पिछले साल सितंबर में उन्होंने कांग्रेस को छोड़ा था2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव पहली बार लड़ा था, गोपाल शेट्टी से मिली थी हारउर्मिला ने बाद में कांग्रेस में कामकाज के तरीकों पर सवाल उठाते हुए पार्टी छोड़ दी थी

बॉलीवुड अभिनेत्री और अब राजनीति में कदम रख चुकीं उर्मिला मातोंडकर सोमवार को शिवसेना में शामिल हो जाएंगी। उर्मिला पिछले साल सक्रिय राजनीति में उतरी थीं जब उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा। 

हालांकि, उस चुनाव के पांच महीने बाद ही उन्होंने कांग्रेस को अलविदा भी कह दिया था। शिवसेना की ओर से हालांकि उर्मिला को लेकर कोई और जानकारी नहीं दी गई है।

उर्मिला ने मार्च-2019 में कांग्रेस का हाथ थामा था। बाद में उन्होंने सितंबर पार्टी में कामकाज के तरीकों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस को छोड़ दिया था। उर्मिला ने तब अपने बयान में कहा था, 'मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं मुंबई कांग्रेस में एक बड़े लक्ष्य पर काम करने की बजाय छोटी घर की राजनीति के लिए इनकार कर रही हैं।'

उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ा था। उनका मुकाबला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से था। उर्मिला को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

उर्मिला के शिवसेना में शामिल होने के कयास पहले से

उर्मिला के शिवसेना में शामिल होने के कयास पिछले करीब एक महीने से लगाए जा रहे थे। कुछ ही दिन पहले  शिवसेना ने उर्मिला मातोंडकर को विधान परिषद का सदस्य बनाने के लिए राज्यपाल को नाम भेजा है। 

महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी की सरकार ने राज्यपाल के पास 12 नामों की सूची भेजी है। इस लिस्ट में उर्मिला का नाम शामिल है। महाराष्ट्र में फिलहाल शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार है।

तीनों ही पार्टियों के चार-चार नेताओं का नाम राज्यपाल के पास भेजा था। एनसीपी ने एकनाथ खडसे, राजू शेट्टी, यशपाल भिंगे और आनंद शिंदे का नाम भेजा है। वहीं, कांग्रेस ने रजनी पाटिल, सचिन सावंत, मुझफ्फर हुसैन और अनिरुद्ध वनकर का नाम भेजा है। शिवसेना ने उर्मिला मातोंडकर, चंद्रकांत रघुवंशी, विजय करंजकर और नितिन बानगुडे पाटिल का नाम भेजा है।

टॅग्स :उर्मिला मार्तोडकरशिव सेनाकांग्रेसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो