नवरात्रि: महाअष्टमी के दिन क्या आम क्या खास, सभी झुका रहे हैं मां के चरणों में सिर

By मेघना वर्मा | Published: October 17, 2018 12:29 PM2018-10-17T12:29:02+5:302018-10-17T13:42:45+5:30

url for durga puja live copy: shardiya navratri durga puja pandal maha ashtami navami 2018 live update | नवरात्रि: महाअष्टमी के दिन क्या आम क्या खास, सभी झुका रहे हैं मां के चरणों में सिर

नवरात्रि: महाअष्टमी के दिन क्या आम क्या खास, सभी झुका रहे हैं मां के चरणों में सिर

हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा और दशहरा की धूम पूरे देश में देखी जा सकती है। जहां एक ओर देश में लोग गरबा करके अपनी खुशी मना रहे हैं तो वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में लगे दुर्गा पूजा पंडाल में लोग घूमने और मां दुर्गा के दर्शन को आ रहे हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि नेता, खिलाड़ी के साथ बॉलीवुड के भी सेलीब्रिटीज मां दुर्गा के दर्शन को आ रहे हैं। 

सिर्फ पंडाल ही नहीं मां दुर्गा को मनाने के लिए भक्त देवी दुर्गा के मंदिरों के दर्शन भी कर रहे हैं। लोग अलग-अलग तरीकों से मां दुर्गा की पूजा में लीन है।

यहां देखें दुर्गाअष्टमी की लाइव रिपोर्ट... 

महाअष्टमी के दिन चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, रंजन गोगोई ने भी गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ मौजूद था। 



 

बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने भी असम स्थित कामाख्या देवी मंदिर में मां का दर्शन किया। 



 

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दुर्गा अष्टमी के दि,  बारी पटना देवी मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-उपासना की। 


गुवाहाटी के कामाख्या टेंपल में भी भक्तों ने मां से अपनी गुहार लगाई और मां के सामने शीश झुकाया। 



 मुबंई के मुंबा देवी मंदिर में भी दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। 


राजधानी दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध मंदिर झंडेवालान में महाअष्टमी के दिन सुबह हुई आरती में शामिल हुए लोग। 



 

Web Title: url for durga puja live copy: shardiya navratri durga puja pandal maha ashtami navami 2018 live update

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे