लाइव न्यूज़ :

UPSC ने ‘स्टील प्लांट’ का हिन्दी में अनुवाद किया ‘इस्पात का पौधा’, सांसद ने राज्यसभा में उठाया मामला

By भाषा | Updated: August 1, 2019 14:47 IST

भाजपा के हरनाथ सिंह यादव ने उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा ‘‘संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सवालों का हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद इस तरह होता है कि मेधावी छात्र भी उसे समझ नहीं पाते। अंग्रेजी के प्रश्नपत्रों का अनुवाद गूगल से किया जाता है। सवाल ही गलत होगा तो उत्तर कैसे दिया जा सकेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अंग्रेजी में लिखे शब्दों ‘‘स्टील प्लांट’’ का हिन्दी में अनुवाद ‘‘इस्पात का पौधा’’ लिखा गया।गलत अनुवाद की वजह से हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं के परीक्षार्थियों की सफलता का प्रतिशत प्रभावित होता है।

संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सवालों के हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं में गलत अनुवाद की वजह से परीक्षार्थियों को होने वाली समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए राज्यसभा में भाजपा के एक सदस्य ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि गूगल से इस तरह का गलत अनुवाद किया जाता है।

भाजपा के हरनाथ सिंह यादव ने उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा ‘‘संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सवालों का हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद इस तरह होता है कि मेधावी छात्र भी उसे समझ नहीं पाते। अंग्रेजी के प्रश्नपत्रों का अनुवाद गूगल से किया जाता है। सवाल ही गलत होगा तो उत्तर कैसे दिया जा सकेगा।’’

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अंग्रेजी में लिखे शब्दों ‘‘स्टील प्लांट’’ का हिन्दी में अनुवाद ‘‘इस्पात का पौधा’’ लिखा गया। इसे कौन समझ पाएगा। गलत अनुवाद की वजह से हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं के परीक्षार्थियों की सफलता का प्रतिशत प्रभावित होता है।

यादव ने कहा ‘‘जब प्रधानमंत्री दूसरे देशों की यात्रा पर जाते हैं और वहां पर हिंदी में बोलते हैं या संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदी में भाषण देते हैं तो पूरा देश गौरवान्वित होता है। लेकिन हमारे ही देश में हिंदी किस कदर उपेक्षित है, उसका पता संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सवालों के हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं में गलत अनुवाद से चल जाता है।’’

उन्होंने सरकार से सिविल सेवा सर्विसेज के एप्टीट्यूट टेस्ट को बंद करने तथा हिंदी की उपेक्षा खत्म करने की मांग की। विभिन्न दलों के सदस्यों ने उनके इस मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संघ लोक सेवा आयोगकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत