लाइव न्यूज़ :

UPSC CSE 2024: इस दिन होगी आईएएस,आईपीएस बनने के लिए परीक्षा, जानिए कैसे करें आवेदन

By धीरज मिश्रा | Updated: March 2, 2024 14:44 IST

UPSC CSE 2024: आईएएस, आईपीएस बनने का सपना बुनने वाले उम्मीदवारों के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा(सीएसई) 2024 परीक्षा का शेड्यूल जारी किया26 मई को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगीमुख्य परीक्षा 19 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी

UPSC CSE 2024: आईएएस, आईपीएस बनने का सपना बुनने वाले उम्मीदवारों के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा(सीएसई) 2024 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपीएससी के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 26 मई को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा 19 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

अगर आप यूपीएससी की परीक्षा देना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट जाए। उम्मीदवार 5 मार्च 2024 से पहले upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

यूपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उनकी आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयोग परीक्षा के माध्यम से लगभग 1,056 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य बना रहा है, जिनमें से 40 रिक्तियां दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन शुल्क की बात करें तो परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

हालाँकि, महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग व्यक्तियों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। यूपीएससी ने बताया है कि सीएसई 2024 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 

कैसे करें आवेदन

जो उम्मीदवार सीएसई 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा।आवेदकों को वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना होगा। एक बार पंजीकृत होने के बाद, परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरें।

यदि किसी आवेदक ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है, तो वे तुरंत ऑनलाइन आवेदन के साथ आगे बढ़ सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन विंडो बंद होने के अगले दिन से आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। विंडो खुलने की तारीख से 7 दिनों तक रही। यह विंडो 6 मार्च से 12 मार्च तक योग्य रहेगी। उम्मीदवारों को  यह ध्यान देना होगा कि ओटीआर प्रोफाइल में बदलाव एक बार किया जा सकता है।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगएजुकेशनEducation Departmentशिक्षा मंत्रालयIASIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी