UP के युवक को चीनी युवती से हुआ प्रेम, कोरोना वायरस बना विलेन, अब होगी शादी, ये है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 9, 2020 01:00 PM2020-02-09T13:00:50+5:302020-02-09T13:13:05+5:30

भारतीय युवक को चीनी लड़की से प्यार हो गया था, जिसके बाद दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, चीनी युवती को भारत आने की इजाजत नहीं मिल रही थी।

UP's young man falls in love with Chinese woman, becomes Corona, will now marry, this is the whole matter | UP के युवक को चीनी युवती से हुआ प्रेम, कोरोना वायरस बना विलेन, अब होगी शादी, ये है पूरा मामला

चीनी युवती शादी के लिए आई भारत

Highlightsभारत सरकार ने चीन से लोगों के भारत आने पर रोक लगा दी है।ऐसे में खबर यह भी आई थी कि एक प्रेमी जोड़े की शादी में कोरोना वायरस की वजह से रूकावट आ रही थी। 

चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 811 हो गई है और इसके संक्रमण के 37,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को बताया कि शनिवार को इससे 89 और लोगों की जान चली गई और 2,656 नए मामले सामने आए।

भारत सरकार ने चीन से लोगों के भारत आने पर रोक लगा दी है। ऐसे में खबर यह भी आई थी कि एक प्रेमी जोड़े की शादी में कोरोना वायरस की वजह से रूकावट आ रही थी। 

दरअसल, भारतीय युवक को चीनी लड़की से प्यार हो गया था, जिसके बाद दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, चीनी युवती को भारत आने की इजाजत नहीं मिल रही थी। इसके बाद भारत सरकार को जैसे ही मामले की जानकारी हुई, उन्हें भारत आने की इजाजत मिल गई।     

कब कैसे हुआ प्यार-
बता दें कि यूपी के एक शख्स के प्यार के आगे करॉना वायरस का डर भी हार गया है। भारत सरकार की इजाजत के बाद चीनी युवती हापुड़ आ गई है और अब उसकी शादी होगी। दरअसल, हापुड़ का एक शख्स और यह चीनी लड़की करीब 7 साल से एक दूसरे को जानते थे और अब शादी करने वाले थे। इसी महीने इनकी शादी थी, लेकिन करॉना वायरस की वजह से भारत सरकार ने सभी चीनी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया था। इस वजह से शादी पर संशय बना हुआ था। अब चीनी युवती भारत पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर दूल्हे के घरवालों ने उसका स्वागत किया। 

लड़की को नहीं आने दिया जाता देश तो क्या होता
दरअसल, शख्स 2013 में वह पढ़ाई के लिए न्यू यॉर्क गया था और इसके बाद वह अमेरिका में नौकरी करता है। पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती एक चीनी युवती से हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली। दोनों का करियर जब सेटल हुआ तो उन्होंने इस साल शादी करने का प्लान किया। शादी के लिए युवक 1 फरवरी को न्यू यॉर्क से भारत आ गया। 2 दिन बाद युवती भी वहां से भारत आने वाली थी, लेकिन 3 फरवरी को चीनी नागरिक होने की वजह से उसका वीजा कैंसल कर दिया गया। इसके बाद सरकार ने वीजा के लिए मैनुअली अप्लाई करने को कहा था। अगर लड़की तय समय पर भारत नहीं आती तो शादी को आगे बढ़ा दिया जाता।
 

English summary :
UP's young man falls in love with Chinese woman, becomes Corona, will now marry, this is the whole matter


Web Title: UP's young man falls in love with Chinese woman, becomes Corona, will now marry, this is the whole matter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे