लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद डॉ. कफील खान ने लिखा PM मोदी को लेटर, कहा- मेरे पास Coronavirus से लड़ने का 'रोड मैप'

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: March 27, 2020 15:58 IST

कफील खान ने इसके साथ ही पीएम से उनकी रिहाई का आदेश देने का भी अपील की है, ताकि वह कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश की सेवा कर सकें।

Open in App
ठळक मुद्देCAA विरोध प्रदर्शन के दौरान कफील खान को किया गया था गिरफ्तार।कथित रूप से भड़काऊ बयान देने का लगा है आरोप।

यूपी स्थित गोरखपुर के निलंबित बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कफील खान इन दिनों मथुरा जेल में बंद हैं। उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब कफील खान ने जेल से ही पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है, जिसमें कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए रोम मैप की पेशकश की गई है।

लेटर में लिखी ये बात: इस पत्र में कफील खान ने लिखा, "सर, चिकित्सा क्षेत्र में अपने 20 वर्षों के अनुभव और उन 103 से अधिक मुफ्त चिकित्सा शिविरों के साथ जो मैंने बीआरडी ऑक्सीजन त्रासदी के बाद जेल से बाहर किए थे, मुझे लगता है कि मैं इस बीमारी को रोकने में कुछ मदद कर सकता हूं।"

पीएम मोदी से रिहाई की अपील: कफील खान ने इसके साथ ही पीएम से उनकी रिहाई का आदेश देने का भी अपील की है, ताकि वह कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश की सेवा कर सकें।

स्पेशल टास्क फोर्स ने किया था गिरफ्तार: कफील खान ने 12 दिसंबर 2019 को CAA के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें बीते महीने यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

साल 2017 में किया गया था सस्पेंड: डॉ. खान को साल 2017 में बीआरडी में ऑक्सीजन की आपूर्ति में व्यवधान के चलते बच्चों की मौत के बाद सस्पेंड कर दिय गया था। हालांकि बाद में उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसमोदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर