लाइव न्यूज़ :

उत्तरी दिल्ली नगर निगम सदन में नोवेल्टी सिनेमा जमीन की बिक्री को लेकर हंगामा

By भाषा | Updated: August 28, 2021 01:10 IST

Open in App

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) में शुक्रवार को सदन में कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि नगर निकाय ने चांदनी चौक स्थित नोवेल्टी सिनेमा की जमीन को बेहद कम दाम पर बेच दिया। सदन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा, आवासीय संपत्तियों के मालिकों का संपत्ति कर माफ करने संबंधी प्रस्ताव लाया गया था लेकिन आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने दूसरा मुद्दों को उठाया। प्रस्ताव में एनडीएमसी के अधिकारक्षेत्र में आने वाले 50 वर्ग मीटर तक की आवासीय संपत्तियों का संपत्ति कर माफ करने का प्रावधान था जिसमें भवन और खाली पड़े भूखंड भी शामिल हैं। प्रस्ताव पेश होते ही दोनों पक्ष के पार्षदों ने एक दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया जिन पर नोवेल्टी सिनेमा की जमीन बेचने संबंधी आलोचना लिखी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्लीवासियों की बढ़ी मुसीबत! आज से अगले 18 घंटों तक इन इलाकों में वॉटर सप्लाई बंद; जानें वजह

भारतHaryana Polls 2024: भाजपा ने मुख्यमंत्री और सात अन्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों को किया निष्कासित, देखें लिस्ट

भारतब्लॉग: एक राष्ट्र, एक चुनाव की संकल्पना पर आगे बढ़ना जरूरी

भारतहरियाणा का हो रहा परिवर्तन: कैसे भाजपा के शासन ने भ्रष्टाचार को खत्म किया और योग्यता को दिया बढ़ावा

भारतबीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की राज्यसभा सीटें बढ़कर 115 हुईं, 96 पर पार्टी अकेली सबसे बड़ी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?