लाइव न्यूज़ :

UPMSP UP Board Result: यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के रिजल्ट घोषित, सीतापुर की प्रियांशी सोनी बनीं 10वीं में टॉपर

By विनीत कुमार | Updated: April 25, 2023 16:00 IST

UPMSP UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.34 प्रतिशत रहा। 12वीं में 83% लड़कियां पास हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी।10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.34 प्रतिशत रहा, लड़कों का पास प्रतिश 86.64% रहा।यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 75.52% स्टूडेंट हुए पास हुए हैं, लड़कियों का पास प्रतिशत 83 प्रतिशत रहा।

लखनऊ: यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board Result 2023) के 10वीं और 12वीं के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में इस बार 89.78% विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कियों ने एक बार फिर 10वीं की परीक्षा में बाजी मारी है। 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत जहां 93.34 प्रतिशत रहा वहीं, 86.64% लड़के पास हुए हैं। दूसरी ओर 12वीं में कुल 75.52 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं।

UPMSP UP Board Result 2023: 10वीं की परीक्षा में सीतापुर की प्रियांशी बनीं टॉपर

सीतापुर की प्रियांशी 10वीं की टॉपर बनी हैं। उन्होंने 600 में से 590 अंक के साथ 98.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। कानपुर के कुशाग्र पाण्डेय दूसरे स्थान पर रहे हैं। उन्होंने यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 97.83% अंक हासिल किए हैं। कुशाग्र के साथ-साथ अयोध्या की मिस्कत नूर भी 97.83% के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर मथुरा के कृष्णा झा, पीलीभीत की अर्पित गंगवार और सुल्तानपुर की श्रेयषी सिंह हैं।

UPMSP UP Board Result: 12वीं में 75.52% स्टूडेंट हुए पास

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 75.52% स्टूडेंट हुए पास हुए हैं। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 83 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 69.34 प्रतिशत है। महोबा से शुभ ने 500 में से 489 अंक (97.2%) हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। पीलीभीत से सौरभ गंगवार और इटावा से अनामिका 500 में से 486 अंक हासिल कर एक साथ दूसरे स्थान पर हैं।

बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के तमाम अभ्यर्थी अपने रिजल्ट को ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकते हैं। विद्यार्थी अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में इस बार 27 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। वहीं, यूपी बोर्ड की 10वीं के नतीजों का इंतजार करीब 31 लाख छात्रों को था।

UP Board 2023 Class 10 Result: ऑनलाइन कैसे चेक करें नतीजे

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं।2. होमपेज पर यूपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।3. यहां अपनी डिटेल जैसे नाम और रोल नंबर आदि डालें।4. इसके बाद नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएंगे। मार्कशीट को आप आगे के इस्तेमाल के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Board 2023 Class 12 Result: ऑनलाइन कैसे चेक करें नतीजे

1. यूपी बोर्ड की 12वीं के नतीजों के लिए भी आपको आधिकारिक वेबसाइट  upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाना होगा।2. यहां 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।3. इसके बाद आपको अपनी डिटेल जैसे नाम और रोल नंबर वगैरह डालने होंगे।4. ऐसा करते ही नतीजे आपके स्क्रीन पर मौजूद होगा।

टॅग्स :यूपी बोर्डयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०एग्जाम रिजल्ट्सउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर