लाइव न्यूज़ :

उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी ने किया शराबबंदी का समर्थन, नीतीश को सहयोग देने की अपील की

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2023 18:04 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अदावत के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने इसी साल 20 फरवरी को जेडीयू से इस्तीफा दिया था। इसके तुरंत बाद उन्होंने आरएलजेडी के नाम से नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देउपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी ने किया शराबबंदी का समर्थनलोगों से शराबबंदी को पूर्णता से लागू कराने में सहयोग की अपील कीराष्ट्रीय लोक जनता दल के चल रहे राजनीतिक शिविर में स्नेहलता कुशवाहा ने भाषण दिया

पटना: उपेंद्र कुशवाहा जदयू से रिश्ता तोड़कर रालोजद पार्टी बनाने के बाद भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी नीतियों की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री के शराबबंदी का समर्थन किया है। राजगीर में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के चल रहे राजनीतिक शिविर के अंतिम दिन खुले अधिवेशन को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी का समर्थन किया है।

इतना ही नहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं व आम लोगों से शराबबंदी को पूर्णता से लागू करने के लिए नीतीश सरकार का सहयोग करने की अपील की है। स्नेहलता कुशवाहा ने भरी जनसभा में कहा कि आम लोगों की भागीदारी से ही शराबबंदी को कारगर तरीके से लागू किया जा सकता है। 28 अप्रैल से राजगीर के कन्वेंशन हॉल में राष्ट्रीय लोक जनता दल का कार्यकर्ताओं का राजनीतिक शिविर चल रहा है।

इस शिविर के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा को आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में किस गठबंधन से तालमेल करना है, इसके लिए प्रस्ताव पारित कर अधिकृत किया है। कार्यकर्ताओं ने एक सुर में पार्टी को बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है जिसका समर्थन भरी जनसभा ने किया। इस शिविर में यह तय किया गया कि आगामी चुनाव में किस गठबंधन से तालमेल करना है, इसके लिए प्रस्ताव पारित कर उपेन्द्र कुशवाहा के कंधे पर जिम्मेवारी सौंप दी गई है।

हाल ही में कुशवाहा ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह एक बार फिर एनडीए के साथ जा सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अदावत के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने इसी साल 20 फरवरी को जेडीयू से इस्तीफा दिया था। इसके तुरंत बाद उन्होंने आरएलजेडी के नाम से नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। फिर उन्होंने बिहार में राजनीतिक यात्रा निकाली।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारउपेंद्र कुशवाहाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?