लाइव न्यूज़ :

उपेंद्र कुशवाहा को फिर से राज्यसभा टिकट?, भाजपा के 2, जदयू के 2 और रालोमो के 1 होंगे प्रत्याशी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 3, 2026 17:27 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जानकारी दी कि 5 मार्च को एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवार एक साथ नामांकन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन अपने उम्मीदवार उतारेगा। आगामी 5 मार्च को सामूहिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

पटनाः बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच भाजपा ने पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिवेश राम को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसके बाद एनडीए की ओर से राज्यसभा की एक सीट के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के नाम पर मुहर लगी है। उपेन्द्र कुशवाहा 5 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। रालोमो ने उन्हें आधिकारिक रूप से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जानकारी दी कि 5 मार्च को एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवार एक साथ नामांकन करेंगे।

संजय सरावगी ने घोषणा की है कि बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन अपने उम्मीदवार उतारेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत है और उनके सभी पांचों प्रत्याशी चुनाव जीतकर सदन पहुंचेंगे। सीटों के बंटवारे की जानकारी देते हुए सरावगी ने बताया कि भाजपा की ओर से दो उम्मीदवार मैदान में होंगे।

जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवेश कुमार राम शामिल हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के साझा उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। संजय सरावगी के अनुसार, पांच सीटों में से भाजपा के दो और जदयू के दो उम्मीदवार होंगे।

शेष एक सीट रालोमो के खाते में गई है, जिसपर उपेंद्र कुशवाहा अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उल्लेखनीय है कि शिवेश कुमार राम भाजपा के सासाराम से पूर्व प्रत्याशी रहे हैं, उन्हें पांचवें प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा गया है। संजय सरावगी ने स्पष्ट किया कि एनडीए के सभी उम्मीदवार आगामी 5 मार्च को सामूहिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

इस दौरान एनडीए के तमाम दिग्गज नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। जदयू भी जल्द लिस्ट जारी कर सकता है। रालोमो के द्वारा भी राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। वे एनडीए समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है। इसी के साथ पवन सिंह को लेकर चल रहे कयासों पर भी विराम लग गया है। उनके नाम की चर्चा हो रही थी, लेकिन उम्मीदवार घोषित न होने से अब उनकी संभावनाएं समाप्त हो गई हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में गतिविधियां तेज हो गई हैं और 5 मार्च का दिन राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

एनडीए के फार्मूले के तहत भाजपा के 2, जदयू के 2 और रालोमो के 1 उम्मीदवार मैदान में होंगे। अब सबकी निगाहें महागठबंधन की ओर से तय किए जाने वाले उम्मीदवार पर टिकी होगी। अगर छठे प्रत्याशी मैदान में होंगे तब नौबत चुनाव की होगी, अन्यथा पांचों उम्मीदवार निर्विरोध जीत जा सकते हैं।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावउपेंद्र कुशवाहाबिहारपटनाराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर