उप्र: पहचान छुपाकर शादी करने का आरोपी युवक हिरासत में

By भाषा | Published: June 28, 2021 01:30 AM2021-06-28T01:30:35+5:302021-06-28T01:30:35+5:30

UP: Youth arrested for marrying by hiding identity | उप्र: पहचान छुपाकर शादी करने का आरोपी युवक हिरासत में

उप्र: पहचान छुपाकर शादी करने का आरोपी युवक हिरासत में

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), 27 जून बाराबंकी जिले के कुर्सी क्षेत्र में अपनी पहचान छुपाकर एक किसान की बेटी से दुराचार कर उसका वीडियो बनाने और धर्म परिवर्तन करवा कर जबरन विवाह करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने रविवार को बताया कि कुर्सी थाना क्षेत्र के गांव में एक किसान ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वहाब नाम के एक युवक ने करीब दो साल पहले खुद को देशराज गौतम बताकर बटाई पर उसकी जमीन पर खेती का काम शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता का आरोप है कि वहाब ने उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म करके घटना का वीडियो बना लिया और जबरन धर्म परिवर्तन करा कर शादी कर ली।

सिंह ने बताया कि लड़की के पिता का कहना है कि आरोपी अब वीडियो व अन्य माध्यमों से उसकी पुत्री को धमका रहा है। उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण और दुराचार का मुकदमा दर्ज करते हुए रविवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि वहाब ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने युवती से विवाह कर लिया है। उसने विवाह सेवा समिति का एक प्रमाण पत्र भी दिखाया। प्रमाण पत्र में युवती का नाम बदल कर सिमरन लिखाया गया है। शादी की तारीख 15 मार्च 2020 दर्ज है। युवक की उम्र 31 व युवती की उम्र 26 साल बताई गई है।

सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP: Youth arrested for marrying by hiding identity

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे