उत्तर प्रदेश : हापुड़ में विधवा महिला को पेंशन फॉर्म भराने के बहाने ले गए थे दो युवक, लौटते वक्त होटल में किया रेप, मामला दर्ज

By दीप्ती कुमारी | Published: July 2, 2021 01:31 PM2021-07-02T13:31:09+5:302021-07-02T13:54:27+5:30

एक होटल में दो लोगों ने एक विधवा महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ गढ़ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

up woman gang raped in hotel on pretext of widow pension another minor rape victim poisoned in hapur | उत्तर प्रदेश : हापुड़ में विधवा महिला को पेंशन फॉर्म भराने के बहाने ले गए थे दो युवक, लौटते वक्त होटल में किया रेप, मामला दर्ज

फोटो सोर्स - सोशल मीडिया

Highlightsहापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर में एक विधवा महिला के साथ दो लोगों ने किया रेप पेंशन फॉर्म भराने के नाम पर ले गए और होटल में बनाया बंधकभागकर महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर इलाके में एक होटल में दो लोगों ने एक विधवा महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ गढ़ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पेंशन फॉर्म भराने के नाम पर महिला के परिचित उसे ले गए थे  ।

महिला गढ़ मुक्तेश्वर की कस्बे की निवासी है। उसने आरोप लगाया कि उसके परिचित दो पुरुष विधवा पेंशन का काम करवाने के बहाने से हापुड़ ले गए और वापस आते समय आरोपी पानी पीने के लिए एक होटल में रुके। पीड़िता ने दर्ज शिकायत में कहा कि होटल में उसे एक कमरे में बंधक बनाकर दोनों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया । 

हालांकि महिला उनकी कैद से भागने में सफल रही और अपने घर पहुंच गई। अगले दिन पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हए शिकायत दर्ज कराई। महिला ने इस मामले में दो लोगों का नाम लिया है। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म

इस बीच एक अन्य घटना ने हापुड़ के सिंभावली के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां एक 15 साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुधवार को पीड़िता की मौत हो गई। दरअसल मामला सामने आने के बाद आरोपी ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां 7 दिनों के बाद उसकी मृत्यु हो गई । 

Web Title: up woman gang raped in hotel on pretext of widow pension another minor rape victim poisoned in hapur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे