लाइव न्यूज़ :

उप्र: युवक के हाथ-पैर बांधकर पीटने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:42 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 11 अगस्त बलिया जिले के सहतवार क्षेत्र के सुरहियां गांव में एक युवक के हाथ-पैर बांधकर हंटर से पिटाई करने और बिजली से दागने के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सहतवार थाना के प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस ने सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहियां गांव में एक युवक के हाथ-पैर बांधकर हंटर से पिटाई करने और बिजली से दागने के मामले के तीन आरोपियों जितेंद्र राजभर, सुरेंद्र राजभर और बबुल राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहियां गांव में एक युवक की बर्बरता पूर्ण पिटाई किए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था।

बांसडीह की पुलिस उपाधीक्षक प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ है कि वह वीडियो सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहियां गांव का है। घटना गत सात अगस्त को तड़के तीन बजे की है। पिंटू राजभर नामक युवक को घर में चोरी करने के आरोप में पकड़ कर उसकी पिटाई की गई थी। इसी बीच, किसी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

त्रिपाठी ने बताया कि पिंटू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके भाई धीरज की शिकायत पर रविवार को सहतवार थाने में चार लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो