लाइव न्यूज़ :

टूरिस्ट वीजा पर शाहजहांपुर आए थाईलैंड के 9 तबलीगी जमातियों के साथ कुछ अन्य लोग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 1, 2020 12:20 IST

दिल्ली के निजामुद्दीन में मार्च महीने में तबलीगी जमात द्वारा एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दिल्ली पुलिस ने वहां से 2500 से ज्यादा लोगों को निकाला था। जिसमें से जांच में कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

Open in App

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस ने जमात में शामिल होने थाईलैंड से आए नौ विदेशियों समेत कार्यक्रम में शामिल हुए कुछ अन्य प्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दो अप्रैल को शहर के ही मोहल्ला खलील सरकी में जमात से लौटे थाईलैंड के नौ लोगों और तमिलनाडु के दो व्यक्तियों तथा इन सभी को शरण देकर मस्जिद में ठहराने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा गया था।

उन्होंने बताया कि इन सभी के नमूने कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए जिसमें थाईलैंड के एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसे 11 अप्रैल को बरेली रेफर कर दिया गया तथा बाद में जांच में संक्रमित नहीं पाए जाने पर उसे शाहजहांपुर में एकांतवास में रखा गया था ।

त्रिपाठी ने बताया कि 28 दिन पृथक-वास में रहने के बाद जमात के इन सभी प्रतिनिधियों का बृहस्पतिवार रात चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और बाद में इन्हें अस्थायी जेल में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट पहले ही जब्त कर लिए थे तथा इनकी गिरफ्तारी के संबंध में विदेश मंत्रालय को भी सूचना दे दी गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनातबलीगी जमातकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos