लाइव न्यूज़ :

UP Road Accident: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, ट्रक ने मारी कार को टक्कर; 3 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2025 11:23 IST

UP Road Accident: इस राजमार्ग पर, इटावा जिले के थाना जसवंत नगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पदमपुरा के पास प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही एक कार सोमवार को ट्रक से टकरा गई

Open in App

UP Road Accident:  महाकुंभ से राजस्थान लौट रही कार और दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक के बीच कानपुर आगरा राजमार्ग पर टक्कर हो जाने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सोमवार को हुए इस हादसे में एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर-इटावा-आगरा छह लेन वाला राजमार्ग है। इस राजमार्ग पर, इटावा जिले के थाना जसवंत नगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पदमपुरा के पास प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही एक कार सोमवार को ट्रक से टकरा गई जिससे कार में सवार पाँच श्रृद्धालु घायल हो गये ।

उन्होंने बताया कि इनमें से दो महिलाओं... 65 वर्षीय मीरा देवी, 60 वर्षीय कमलेश कुमारी और 65 वर्षीय बच्चू सिंह की मौके पर मौत हो गई । कार चला रहे मोहन सिंह तथा राज कुमारी नामक महिला का इलाज चल रहा है । एसपी त्रिपाठी के अनुसार, सभी लोग कार से राजस्थान के जिला भरतपुर के थाना नदलोई के ग्राम उदरवदा जा रहे थे।

हादसे की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसवंत नगर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है । मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप