लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा वादा, कहा- सरकार में आते ही 3 महीने में करवाएंगे जातिगत जनगणना'

By रुस्तम राणा | Updated: January 16, 2022 16:01 IST

रविवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वे राज्य में तीन माह के अंदर जातिगत जनगणना करवाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सीएम ने कहा, जातियों को उनके हिस्से के अनुसार सामाजिक न्याय दिया जाएगा पिछड़ों और दलितों को लेकर मौजूदा सरकार पर किया वार

लखनऊ: यूपी विधासनभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जातिगत जनगणना का कार्ड खेला है। रविवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वे राज्य में तीन माह के अंदर जातिगत जनगणना करवाएंगे। यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि जातियों को उनके हिस्से के अनुसार सामाजिक न्याय दिया जाएगा।

लखनऊ में एक पार्टी के कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “यह सरकार पेड़ों की गिनती कर रही है, जानवरों की गिनती कर रही है, लेकिन यह जनसंख्या में पिछड़ों की गिनती क्यों नहीं कर रही है। मैं चाहता हूं कि जाति की जनगणना की जाए ताकि पिछड़े लोगों को जनसंख्या में उनके हिस्से के अनुसार लाभ मिल सके।" इस दौरान उन्होंने पिछड़ों और दलितों को लेकर मौजूदा सरकार पर वार किया।

वहीं मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सिर्फ वोट पाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मकर संक्रांति पर गोरखपुर में एक दलित के घर दोपहर का भोजन करते हैं। इससे पहले इसी कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कैबिनेट में पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का अपनी पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। 

बता दें कि चौहान ने बुधवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) के एक अन्य मौजूदा विधायक आरके वर्मा भी चुनाव से पहले समाज पार्टी में शामिल हुए। दोनों के पार्टी में शामिल होने पर अखिलेश ने कहा, 'भाजपा को हराने और सत्ता से बेदखल करने की लड़ाई में शामिल होने के लिए मैं आप दोनों को बधाई देता हूं। 

टॅग्स :अखिलेश यादवविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर