लाइव न्यूज़ :

दोस्त की शादी में शामिल होना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, डीसीपी ने सुनाई 5 किमी दौड़ने की सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2021 16:54 IST

लखनऊ में तैनात पुलिसकर्मियों को अपने दोस्त की जाने में लिए पांच किलोमीटर की दौड़ की सजा भुगतनी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में शादी समारोह में शामिल होना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी3 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में 5 किमी दौड़ने की सजा दी गई डीसीपी ने पुलिसकर्मियों के शादी में जाने को माना अनुशासनहीनता 

कोरोना के दौर में देश भर के ज्यादातर राज्यों में सख्त पाबंदियां लागू हैं। शादी समारोहों को लेकर भी सीमित लोगों को बुलाने की अनुमति है। उत्तर प्रदेश पुलिस के कुछ सिपाही भी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। लेकिन अब डिप्टी पुलिस कमिश्नर (डीसीपी) ने इन पुलिसकर्मियों को शादी में जाने के लिए सजा सुनाई है। यह आदेश अब चर्चा का विषय बन गया है। 

लखनऊ में तैनात पुलिसकर्मियों को अपने दोस्त की जाने में लिए पांच किलोमीटर की दौड़ की सजा भुगतनी होगी। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के गोमती नगर थाने के पुलिसकर्मी 29 अप्रैल को वाराणसी में अपने दोस्त की शादी में गए थे। इसके लिए उन्होंने अनुमति नहीं ली थी।  पुलिस लाइन में 5 किमी दौड़ने का आदेश

सिपाही लक्ष्मी नारायण, अनिल यादव और आशुतोष यादव अपने दोस्त ओंकार पटेल की शादी में वाराणसी गए थे। पुलिसकर्मी जब वापस लौटे तो उन्हें पूर्वी जोन के डीसीपी संजीव सुमन ने आदेश जारी कर इन पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में सुबह 6 बजे पांच किलोमीटर दौड़ने की सजा दी है। इसके लिए बाकायदा आदेश जारी किया गया है। 

डीसीपी ने माना अनुशासनहीनता

डीसीपी ने पुलिसकर्मियों की हरकत को अनुशासनहीनता माना है। इस संबंध में डीसीपी सुमन ने कहा कि गोमतीनगर थाने में तैनात पुलिसकर्मी बिना अनुमति के शादी में गए थे। इसके चलते उन्हें सजा दी गई है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए