लाइव न्यूज़ :

AMU में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मामले में 21 गिरफ्तार, 56 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 16, 2019 12:41 IST

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सोमवार को सुबह स्थिति सामान्य रही । पुलिस ने 56 नामजद तथा कई अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में जारी प्रदर्शनों के बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में भी रविवार देर रात बड़ी संख्या में छात्र और पुलिसकर्मी आमने-सामने आ गए।

Open in App
ठळक मुद्देपथराव और लाठीचार्ज में कम से कम 60 छात्र जख्मी हो गए।जिले में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं सोमवार रात 12 बजे तक के लिए बंद कर दी गई हैं।

नागरिकता कानून के विरोध के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन के मामले में यूपी पुलिस ने  21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने  56 लोगों को इस मामले में नामजद किया है। इसके अलावा  कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुल्हरी  ने दी है। 

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सोमवार को सुबह स्थिति सामान्य रही । पुलिस ने 56 नामजद तथा कई अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में जारी प्रदर्शनों के बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में भी रविवार देर रात बड़ी संख्या में छात्र और पुलिसकर्मी आमने-सामने आ गए।

इस दौरान हुए पथराव और लाठीचार्ज में कम से कम 60 छात्र जख्मी हो गए। जिले में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं सोमवार रात 12 बजे तक के लिए बंद कर दी गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुल्हरी ने 'भाषा' को टेलीफोन पर बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सोमवार को सुबह से हालात सामान्य हैं ।

एएमयू परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है । संस्थान में पांच जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गयी है इसलिये छात्रों ने छात्रावास खाली करना शुरू कर दिया है। अभी तक 25 से 30 फीसदी छात्रों ने छात्रावास खाली कर दिये हैं ।'' उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आज शाम तक सभी छात्रावास खाली हो जायेंगे । परिसर के बाहर और अंदर सन्नाटा पसरा हुआ है ।

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)अलीगढ़नागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के होटल की घटना

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील