लाइव न्यूज़ :

उप्र: पीएफआई सदस्यों की पुनरीक्षण याचिका पर अब सोमवार को फैसला

By भाषा | Updated: December 5, 2020 23:48 IST

Open in App

मथुरा(उप्र), पांच दिसंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पांच अक्टूबर को हाथरस जाते समय यमुना एक्सप्रेस-वे पर देशद्रोह एवं साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने का प्रयास करने के आरोपी पीएफआई सदस्यों की पुनरीक्षण याचिका पर अदालत अब सोमवार को फैसला सुनाएगी।

जिला शासकीय अधिवक्ता (आपराधिक मामले) शिवराम सिंह तरकर ने बताया कि पुनरीक्षण याचिका की सुनवाई शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) रामप्रकाश की अदालत में हुई, जिसमें सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अवनीश उपाध्याय द्वारा लिखित बहस की अनुमति मांगी गई। इसके बाद उन्होंने अपनी आपत्तियां लिखित रूप में दर्ज कराई। अब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इस मामले में सोमवार को फैसला सुनाएंगे।

धार्मिक उन्माद फैलाकर साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने का प्रयास करने के आरोपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन सदस्यों-- मोहम्मद आलम, मसूद अहमद और अतीकुर्रहमान-- की ओर से यह याचिका दाखिल की गई है।

यह याचिका, उनके मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा रिमांड में दिए जाने व राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को रिमांड पर भेजे जाने संबंधित मामले में दाखिल की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू