लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावः 61 फीसदी वोट, 18 जिलों में मतदान, झांसी में सबसे ज्यादा, श्रावस्ती में कम, जानिए सभी आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2021 20:22 IST

UP Panchayat Chunav 2021: आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक झांसी में सबसे ज्यादा 69.75 फीसदी जबकि श्रावस्ती में सबसे कम 53 फीसदी वोट पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान केंद्र में तैनात चुनाव अधिकारी निर्मला साहू की बेचैनी महसूस होने के बाद मृत्यु हो गई।आगरा ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव के दौरान रिहावली गांव से दो मत पेटियां चोरी हो गई।मतदान कोविड-19 संबंधित कड़े प्रोटोकॉल के बीच हो रहा है।

UP Panchayat Chunav 2021: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक औसतन 61 फीसदी वोट पड़े।

इन चुनावों को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 18 जिलों में दो लाख 21 हजार से ज्यादा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक करीब 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव अधिकारी निर्मला साहू की बेचैनी महसूस होने के बाद मृत्यु

आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक झांसी में सबसे ज्यादा 69.75 फीसदी जबकि श्रावस्ती में सबसे कम 53 फीसदी वोट पड़े। शाम छह बजे तक जो भी मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच गए उन सभी को वोट डालने की अनुमति दी जाएगी। इस बीच, झांसी में बड़ागांव ब्लॉक स्थित जौरी बुजुर्ग मतदान केंद्र में तैनात चुनाव अधिकारी निर्मला साहू की बेचैनी महसूस होने के बाद मृत्यु हो गई।

रिहावली गांव से दो मत पेटियां चोरी

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) विवेक त्रिपाठी ने बताया कि महिला चुनाव अधिकारी को बेचैनी महसूस हुई और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगा। उधर, आगरा में आगरा ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव के दौरान रिहावली गांव से दो मत पेटियां चोरी हो गई।

पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अशोक वेंकट ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसके बाद दो मत पेटियां चोरी हो गईं। उन्होंने बताया कि इस झड़प में चार लोग जख्मी हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने बताया इस हिंसक टकराव के मामले में अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने कहा कि वह प्रभावित बूथ पर पुनर्मतदान के लिए आयोग से गुजारिश करेंगे।

तीन लाख 33 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में 

पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य की दो लाख 21000 से अधिक सीटों के लिए तीन लाख 33 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे। चार चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में मतदान हुआ।

पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 779 पदों के लिए 11442 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19313 पदों के लिए 81747 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 14789 पदों के लिए 114142 प्रत्याशी तथा ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के 186583 पदों के लिए 126613 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान कोविड-19 संबंधित कड़े प्रोटोकॉल के बीच हो रहा है।

25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के आदेश

इस दौरान मतदाताओं को मास्क लगाना और सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन अनिवार्य किया गया है। मतगणना आगामी दो मई को की जाएगी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को आगामी 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के आदेश दिए थे।

इस बार चुनाव मैदान में भाजपा, सपा और कांग्रेस के साथ-साथ, आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी तथा असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी है। हालांकि, प्रत्याशी किसी पार्टी के चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि उन्हें आयोग द्वारा स्वतंत्र चुनाव निशान दिए गए हैं।

टॅग्स :पंचायत चुनावउत्तर प्रदेश पंचायत चुनावभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टीकांग्रेसउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप