लाइव न्यूज़ :

Up Nikay Chunav: सपा ने बलिया में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले संजय उपाध्याय को 6 साल व तीन अन्य को एक-एक साल के लिए किया निष्‍कासित, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2023 11:35 IST

Up Nikay Chunav: सपा के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने शनिवार को बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संजय उपाध्याय को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सपा ने बलिया नगर पालिका परिषद के चुनाव में लक्ष्मण गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।लक्ष्मण के खिलाफ सपा नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं जिसपर पार्टी ने कार्रवाई की।

बलियाः समाजवादी पार्टी (सपा) ने बलिया नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के पार्टी के उम्मीदवार लक्ष्मण गुप्ता के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पूर्व अध्‍यक्ष संजय उपाध्याय को छह साल और तीन अन्य नेताओं को एक-एक वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

सपा के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने शनिवार को बताया कि पार्टी ने बलिया नगर पालिका परिषद के चुनाव में लक्ष्मण गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। गुप्ता के खिलाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्‍यक्ष संजय उपाध्याय बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

मंगल यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संजय उपाध्याय को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। संजय उपाध्याय बलिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से 2012 के विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से प्रत्याशी भी रहे लेकिन 2017 में वह सपा में शामिल हो गये थे।

सपा नेता ने बताया कि नगर पालिका परिषद के चुनाव में दल विरोधी गतिविधियों को लेकर पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम, निवर्तमान जिला सचिव आदर्श मिश्रा झब्बू और बलिया नगर के निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव को एक-एक वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीबलियाउत्तर प्रदेश समाचारअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर