लाइव न्यूज़ :

UP Nikay Chunav: यूपी में योगी मैजिक से सपा, बसपा और कांग्रेस साफ, उपचुनाव की दोनों सीट और 17 नगर निगमों पर कब्जा!, देखें हर सीट का ब्योरा

By राजेंद्र कुमार | Updated: May 13, 2023 17:55 IST

UP Nikay Chunav: भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) ने रामपुर की स्वार सीट और मिर्जापुर की छानबे सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार को चुनाव हार दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने निकाय चुनाव में मेयर की सभी 17 सीटों को अपनी झोली में डाल कर इतिहास रच दिया है.सहारनपुर नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर अजय सिंह लगभग 8850 मतों से जीते. अयोध्या नगर निगम में भाजपा के कैंडिडेट महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सपा उम्मीदवार आशीष पांडेय को 27 बजार वोटों से करारी शिकस्त दी है.

UP Nikay Chunav: कर्नाटक विधान सभा चुनावों में भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा नहीं चला, लेकिन उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के मैजिक से समूचा विपक्ष ध्वस्त हो गया. शनिवार को सूबे में निकाय चुनाव और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों ने सपा की साइकिल को पंक्चर, बसपा के हाथी को बेदम और कांग्रेस के हाथ को भी साफ कर दिया है.

सूबे के 17 नगर निगम में महापौर पदों पर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल हो गए है. भाजपा के सभी 17 उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त ले ली है और देर शाम उन्हें विजेता घोषित कर दिया जाएगा. इसी प्रकार भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) ने रामपुर की स्वार सीट और मिर्जापुर की छानबे सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार को चुनाव हार दिया है.

निकाय चुनाव में भाजपा और उपचुनाव ही दोनों सीटों पर भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) को मिली सफलता को सीएम योगी का मैजिक बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा ने निकाय चुनाव में मेयर की सभी 17 सीटों को अपनी झोली में डाल कर इतिहास रच दिया है.

बीते निकाय चुनावों में भाजपा 14 निकायों में ही अपना मेयर बनवा सकी थी. अब भाजपा 17 नगर निगमों आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन पर अपना झड़ा फहराने को है.

खबर लिखे जाने तक झांसी, अयोध्या, लखनऊ और सहारनपुर में भाजपा के उम्मीदवार को जीता घोषित किया जा चुका है, बाकी के नगर निगमों में भी भाजपा के उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त ले ली है. सहारनपुर नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर अजय सिंह लगभग 8850 मतों से जीते. यहां बीएसपी की खदीजा मसूद दूसरे स्थान पर रही हैं.

झांसी नगर निगम में भी भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है. अयोध्या नगर निगम में भाजपा के कैंडिडेट महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सपा उम्मीदवार आशीष पांडेय को 27 बजार वोटों से करारी शिकस्त दी है. वही सपा और बसपा एक भी नगर निगम में आने प्रत्याशी को जीता नहीं सके. बीते निकाय चुनाव में दो नगर निगमों में बसपा के उम्मीदवार जीते थे, इस बार वह दोनों नगर निगम भी बसपा से भाजपा ने छीन लिए हैं.

इसलिए जीती भाजपा: 

भाजपा नगर निगमों में ही नहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों पर भी विपक्ष को झटका दे रही है. यूपी में नगर निकाय की कुल 760 सीटों पर चुनाव हुए हैं, जिनमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं. इसके अलावा 13 हजार के करीब वार्ड सदस्य की सीटें है. 

खबर लिखे जाने तक नगर पालिका अध्यक्ष की 199 सीटों में से भाजपा 88 सीटों पर आगे है. इसी तरह नगर पंचायत की 544 अध्यक्ष पर की सीटों में 170 सीटों पर भाजपा आगे है. भाजपा की जीत का सेहरा सीएम योगी के सर पर बांधा जा रहा है.

नगर निकाय और विधानसभा ही दो सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत की जो रणनीति तैयार ही गई वह सफल रही क्योंकि चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित सभी मंत्री पूरे दमखम के साथ जुटे थे.

सीएम योगी ने ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं. दोनों डिप्टी सीएम, सभी मंत्री, विधायक, सांसद भी चुनावी रण में जुटे रहे. बीजेपी ने विधानसभा और लोकसभा की तरह निकाय चुनाव लड़ा, जिसका उसे सियासी फायदा मिला.

अखिलेश यादव कुछ चुनिंदा सीटों पर ही जाकर प्रचार किए जबकि मायावती और प्रियंका गांधी नजर नहीं आई. ऐसे में जनता ने उसी दल को सरमाथे पर बिठाया जिसका मुखिया उनके पास वोट मांगने आया. सीएम योगी और उनके मंत्री जनता के बीच गए तो जनता ने भी भाजपा के उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद दे दिया. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअयोध्याBJPयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीबीएसपीकांग्रेसअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो