लाइव न्यूज़ :

उप्र : मंदिर के पुजारी और एक साध्वी की हत्या

By भाषा | Updated: November 19, 2021 12:30 IST

Open in App

महाराजगंज (उप्र), 19 नवंबर महाराजगंज के परसा मलिक थाना क्षेत्र के महदेइया गांव में एक पुजारी और एक साध्वी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात की है और ग्रामीणों को शुक्रवार की सुबह मंदिर में दोनों के शव पड़े मिले जहां वे रहते थे। ग्रामीणों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मंदिर में लगी एक मूर्ति का इस्तेमाल कर दोनों के सिर पर हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ग्रामीणों के अनुसार महदेइया गांव निवासी राम रतन मिश्रा (73) ने गांव में ही एक मंदिर बनवाया था। वह वहीं रहते थे और पुजारी की तरह काम करते थे। पिछले ढाई दशक से मंदिर में पूजा करने वाली नेपाल की रहने वाली कलावती (68) भी वहां रह रही थी और लोग उसे साध्वी के नाम से पुकारते थे। इन दोनों की बृहस्पतिवार रात को हत्या कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?