लाइव न्यूज़ :

मेरठ में 10वीं की छात्रा के गैंगरेप का आरोपी पुलिस से बंदूक छीनकर भागा, मुठभेड़ में लगी गोली

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2021 22:02 IST

मेरठ में 10वीं की छात्रा के साथ कथित गैंगरेप के मामले में दो आरोपियों को पुलिस कोर्ट ले जा रही थी। पुलिस के अनुसार इसी दौरान उन्होंने भागने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ में 10वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों ने कोर्ट ले जाने के दौरान भागने की कोशिश की थीयूपी पुलिस के अनुसार दो आरोपियों लखन और विकास को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया थायूपी पुलिस ने बताया है कि लखन के पैर में गोली लगी है, दोनों आरोपियों को दोबारा पकड़ लिया गया है

मेरठ की 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के चार आरोपियों में से एक को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी पुलिस के अनुसार आरोपियों को कोर्ट ले जाने के दौरान उन्होंने भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद ये मुठभेड़ हुई।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि लखन और विकास को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया था और उन्हें कोर्ट ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने एक पुलिसकर्मी से पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की।

इसके बाद मेरठ की सर्विलांस टीम और सरधना थाना पुलिस ने कपसाड गांव में आरोपियों को घेरा। इसके बाद आरोपी लखन ने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाब दिया गया और एक गोली लखन के पैर में लगी।

एसपी (देहात) केशव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और लखन का इलाज एक स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

मेरठ: गैंगरेप की पीड़िता की हो चुकी है मौत

दरअसल, ये मामला मेरठ में थाना सरधना कोतवाली क्षेत्र का है। यहां एक गांव में ट्यूशन से लौट रही कक्षा 10 की छात्रा को गांव के ही चार युवकों ने कथित तौर पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। 

उसे कोई जहरीली चीज भी खाने पर मजबूर किया गया था। पीड़िता के परिजनों के अनुसार इसी कारण उसकी मौत हुई। दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि पीड़िता को घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हुई।

इस पूरे मामले में मेरठ पुलिस रेप सहित अन्य आरोपों की जांच अभी कर रही है। साथ ही पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि पीड़िता के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :मेरठगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

क्राइम अलर्ट12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

क्राइम अलर्टOdisha News: ओडिशा में दरिंदगी की हदें पार; बच्चों के सामने महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमेरठ के एक आदमी ने पत्नी के प्रेमी की हत्या की, पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले जलाई बीड़ी, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे