लाइव न्यूज़ :

यूपी: छात्रा की मौत के मामले की जांच में देरी को लेकर मैनपुरी के एसपी का ट्रांसफर

By भाषा | Updated: December 2, 2019 00:50 IST

Mainpuri SP: एक छात्रा की मौत की जांच में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी एसपी का ट्रांसफर कर दिया है

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी के एसपी को हटा दिया हैमैनपुरी एसपी को एक छात्रा की मौत की जांच में देरी की वजह से हटाया गया है

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गत सितंबर में मैनपुरी जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय की एक छात्रा की मौत के मामले की जांच में हुई देरी को गंभीरता से लेते हुए रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक को हटा दिया। सरकार इस मामले की सीबीआई जांच कराने का अनुरोध पत्र दोबारा भेजेगी।

गृह विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्‍यमंत्री ने गत 16 सितंबर को मैनपुरी के भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा की संदिग्‍ध हालात में हुई मौत के मामले में अब तक की जांच में हुई देर को बेहद गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय को तत्‍काल प्रभाव से हटाकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से सम्‍बद्ध कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये हैं।

शामली के पुलिस अधीक्षक को बनाया गया मैनपुरी की नया पुलिस अधीक्षक

उन्‍होंने बताया कि शामली के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को मैनपुरी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सूत्रों ने बताया कि राज्‍य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश गत 27 सितंबर को केन्‍द्र के पास भेजी थी, मगर केन्‍द्रीय जांच एजेंसी ने अब तक यह मामला अपने हाथ में नहीं लिया। अब राज्‍य सरकार सीबीआई जांच के लिये फिर से सिफारिश भेजेगी।

उन्‍होंने बताया कि सीबीआई के इस प्रकरण को अपने हाथ में न लेने तक मामले में त्वरित कार्रवाई के लिये राज्य सरकार ने कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक रोहित अग्रवाल की अगुवाई में तीन सदस्‍यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया है। मैनपुरी के नये पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक श्यामाकान्त को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

मैनपुरी शहर के मोहल्ला गोपीनाथ अड्डा निवासी सुभाष चंद्र पांडेय की 16 वर्षीय पुत्री अनुष्का जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में कक्षा 11 की छात्रा थी। गत 16 सितम्बर को हॉस्टल के कमरे में उसका शव फांसी से लटका मिला था। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था। जिला प्रशासन ने घटना सीबीआई जांच के लिए राज्य सरकार को खत लिखा था। उसके बाद सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश केन्द्र को भेज दी थी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मैनपुरी में नवोदय विद्यालय की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की फौरन निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। प्रियंका ने 28 नवम्बर को लिखे इस पत्र में कहा था कि गत 16 सितंबर को मैनपुरी में नवोदय विद्यालय की एक छात्रा की हत्या की दिल दहला देने वाली घटना हुई थी।

लड़की के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या हुई है लेकिन दो महीने से ज्यादा गुजर जाने के बाद भी न तो इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है और न ही कोई जांच कर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा था कि छात्रा के परिवार ने इस घटना को लेकर सवाल उठाए हैं और कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी को बचाने की कोशिश कर रहा है? 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी