लाइव न्यूज़ :

UP Lok Sabha Elections 2024: राष्ट्रीय लोकदल को 7 सीट देने की तैयारी!, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी में समझौता, लोकसभा चुनाव से पहले घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 19, 2024 17:21 IST

UP Lok Sabha Elections 2024: सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिये गठबंधन की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई। जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं।विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें।

UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के साथ समाजवादी पार्टी (एसपी) के गठबंधन की घोषणा की है। दोनों दल 80 सीट पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यादव ने जयंत को 7 सीट देने का ऐलान किया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को गठबंधन की औपचारिक घोषणा की। इसके साथ ही रालोद ने कहा कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात सीट पर चुनाव लड़ेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिये गठबंधन की घोषणा की।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ''राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई। जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं।’’ अखिलेश के ट्वीट को दोबारा पोस्ट करते हुए जयंत चौधरी ने 'एक्स' पर लिखा, ''राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें।’’

जयंत चौधरी ने अपने पोस्ट के साथ तस्वीरें भी डाली हैं जिनमें वह और अखिलेश यादव हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। रालोद प्रवक्ता अनिल दुबे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा, "रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात सीट पर चुनाव लड़ेगी।"

दोनों दलों ने 2022 का विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था, जिसमें सपा ने 403 सीटों वाली उप्र विधानसभा की 111 सीट जीती थीं, जबकि रालोद को आठ सीट मिली थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में रालोद का सपा-बसपा से गठबंधन था। रालोद को मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीट मिली थीं, लेकिन वह तीनों सीट पर हार गई, जबकि सपा और बसपा ने क्रमश: पांच और 10 सीट जीतीं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024जयंत चौधरीराष्ट्रीय लोक दलसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब