लाइव न्यूज़ :

लड़कियों ने थाने पहुँचकर कहा- सुरक्षा दीजिए, तीन साल से करते हैं प्यार, अब करेंगे शादी

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 14, 2018 20:15 IST

पुलिस से शादी के बाद सिक्योरिटी मांगने के अलावा उन्होंने पुलिस को इस बात की धमकी भी दी है कि अगर उनकी शादी नहीं कराई गई, तो वे सुसाइड कर लेंगी।

Open in App

लखनऊ, 14 जून:  मथुरा के थाने में पहुंचकर दो लड़कियों से ऐसा ड्रामा किया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। यहां के  यमुनापार के लक्ष्मीनगर में एक ही ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली दो लड़कियां थाने पहुंच कर कहा कि वह दोनों आपस में शादी करना चाहती हैं और शादी के बाद दोनों ने अपने लिए सिक्योरिटी भी मांगी। थाने में इस दौरान उनकी फैमिली भी थाने पहुंची और दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह दोनों अपनी बात पर टिकी रहीं। दोनों के केस का मामला अब महिला थाने भेजा गया है। 

सुसाइड की दी धमकी 

घटना सोमवार की है। दोनों लड़कियां शादी की मांग को लेकर सोमवार को ही थाने यमुनापार पहुंची थी। पुलिस से शादी के बाद सिक्योरिटी मांगने के अलावा उन्होंने पुलिस को इस बात की धमकी भी दी है कि अगर उनकी शादी नहीं कराई गई, तो वे सुसाइड कर लेंगी।

कार के अंदर बैग में बंद मिला लिव इन रिलेशन में रह रही लड़की का शव, फरार प्रेमी ने ऐसी की हत्या

परिवार वालों ने नहीं मानी लड़कियां

इस बात की जानकारी जैसी ही परिजनों को लगी, वह फौरन थाने पहुंचे। परिवार वाले दोनों लड़कियों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह मामने को तैयार नहीं हैं। आखिरकर हार-थक कर फैमली वहां से नाराज होकर चलीं गई। बाद में दोनों लड़कियों के केस को महिला थाने को सौंप दया गया है। 

पुलिस ने शादी का दिलाया भरोसा

पुलिस के मुताबिक एक लड़की का नाम शिवानी है, जो 20 साल की है। दूसरी लड़की का नाम दीप्ती है जो 18 साल की है। वह दोनों एक-दूसरे से पिछले 3 साल से प्यार करती है। लड़कियों का कहना है कि पुलिस ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि वह उनकी शादी करा देंगे। 

प्यार करना गुनाह है क्या?

स्थानीय मीडिया के मुताबिक शिवानी ने फिल्मी अंदाज में पुलिस को कहा- प्यार करना कोई गुनाह नहीं है। हमें किसी से कोई मतलब नहीं है, हम बस एक-दूसरे शादी करना चाहते हैं। शिवानी ज्यादातर टॉम ब्वॉय के लुक में रहती हैं। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियों को समझाने की कोशिश की जा रही लेकिन अगर वह नहीं मानी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि भारत में सामान लिंग में शादी करना गैर-कानूनी है। इस मामले की सुनवाई अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। काफी दिनों लेस्बियन और गे कपल की शादी की मांग की जा रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?