लाइव न्यूज़ :

CM योगी का नया फरमान, CAA के खिलाफ विरोध करने वाले आरोपियों के नाम व पते वाले पोस्टर शहर में लगवाएं

By अनुराग आनंद | Updated: March 6, 2020 10:49 IST

सीएए के खिलाफ दिसंबर 2019 में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में आरोपित प्रदर्शनकारियों के खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार ने यह कार्रवाई की है।

Open in App
ठळक मुद्देजिन लोगों की होर्डिंग में तस्वीरें लगी हैं उनमें एक्टिविस्ट और राजनीतिज्ञ सदफ जफर, वकील  मोहम्मद शोएब,  थियेटर से जुड़े दीपक कबीर, पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी शामिल हैं।सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनकारी आरोपियों के पोस्टर व होर्डिंग को शहर में लगाने का फैसला लिया है।

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी के आदेश पर इन आरोपियों के नाम व पते के साथ फोटो सहित ब्यौरा वाले पोस्टर व होर्डिंग को शहर में लगाया जा रहा है। इन होर्डिंग में आरोपियों से सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने पर पेनाल्टी जमा करने के लिए कहा गया है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएए के खिलाफ दिसंबर 2019 में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में आरोपित प्रदर्शनकारियों के खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार ने यह कार्रवाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक, होर्डिंग में कहा गया है कि अगर ये लोग पेनाल्टी नहीं देते हैं तो इनकी सपंत्ति जब्त कर ली जाएगी। 

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जब इन लोगों को पहले  ही व्यक्तिगत स्तर पर नोटिस दिया जा चुका है तो ऐसा राज्य सरकार ने ऐसा होर्डिंग क्यों लगवाया है। जिन लोगों की होर्डिंग में तस्वीरें लगी हैं उनमें एक्टिविस्ट और राजनीतिज्ञ सदफ जफर, वकील  मोहम्मद शोएब,  थियेटर से जुड़े दीपक कबीर, पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी शामिल हैं। ये सभी जमानत पर है कहा है कि सरकार की ओर से संपत्ति जब्त करने के फरमान के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगे।

सीएम योगी ने अमित शाह से की मुलाकात-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि 30 मिनट चली बातचीत में आदित्यनाथ और शाह ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की।

कयास लगाया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने मुलाकात में जनगणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर अद्यतन की आगामी प्रक्रिया पर भी चर्चा की। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गृहमंत्री शाह को उत्तर प्रदेश के ताजा हालात की जानकारी दी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसीएम योगी के फैसलेयोगी आदित्यनाथअमित शाहलखनऊकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए