लाइव न्यूज़ :

मजदूरों के लिए गेस्ट हाउस बनाएगा ग्रेटए नोएडा प्राधिकरण, मामूली शुल्क पर दिए जाएंगे कमरे

By विशाल कुमार | Updated: October 16, 2021 15:00 IST

इमारत इकोटेक के सेक्टर 3 में बनेगी, जिसमें इलाके की कई कंपनियां और कार्यालय हैं. प्राधिकरण द्वारा 3.10 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया जाएगा और अगले महीने बोली लगाई जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्दे180 बिस्तरों वाले गेस्ट हाउस में मजदूरों के लिए 84 बिस्तर होंगे.इसी परियोजना के तहत 96 बिस्तरों वाला आश्रय गृह भी बनेगा.अधिकारियों ने कहा कि बेड मामूली शुल्क पर उपलब्ध होंगे.

नई दिल्ली:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 180 बेड का गेस्ट हाउस और आश्रय गृह बनाएगा, जिसमें से 84 बेड मजदूरों के लिए होंगे.

अधिकारियों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग नौकरी की तलाश में आते हैं और महंगा किराया वहन करने में असमर्थ होते हैं. अधिकारियों ने कहा कि गेस्ट हाउस श्रमिकों के लिए एक सस्ता विकल्प होगा.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इमारत इकोटेक के सेक्टर 3 में बनेगी, जिसमें इलाके की कई कंपनियां और कार्यालय हैं. प्राधिकरण द्वारा 3.10 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया जाएगा और अगले महीने बोली लगाई जाएगी.

गेस्ट हाउस में मजदूरों के लिए 84 बिस्तर होंगे. एक अलग पुरुष हॉस्टल में 48 व्यक्ति रह सकेंगे जबकि 36 महिलाएं दूसरे हॉस्टल में रह सकेंगी. 

अधिकारियों ने कहा कि बेड मामूली शुल्क पर उपलब्ध होंगे. 3,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में निर्मित, इस सुविधा में अन्य सुविधाओं के अलावा एक किफायती ढाबा, अलग वॉशरूम भी होंगे.

इसी परियोजना के तहत 96 बिस्तरों वाला आश्रय गृह भी बनेगा. अधिकारियों ने कहा कि जैसे-जैसे सर्दी आ रही है, कई बेघर लोग अस्थायी आवास में शिफ्ट होना चाह रहे हैं.

अधिकारियों ने कहा कि एक मंजिला आश्रय गृह में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग 48 बिस्तर होंगे और इसमें सभी बुनियादी सुविधाएं होंगी.

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाGreater Noida Authorityश्रम कानून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

क्राइम अलर्टGreater Noida News: MBA की छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

क्रिकेटक्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, फोर्थ स्टेज के कैंसर की वजह से अस्पताल में थे भर्ती

भारतVIDEO: ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर तीन हमलावरों ने एक आदमी पर घात लगाकर गोली चलाई, घटना CCTV में कैद

ज़रा हटकेVIDEO: IITL निंबस एक्सप्रेस पार्कव्यू 2 सोसाइटी में गार्ड और डिलीवरी पार्टनर के बीच झड़प, हमले का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?