लाइव न्यूज़ :

कोरोना से बचाव: यूपी में 42 कंपनियों को मिला 'सैनिटाइजर' बनाने का लाइसेंस, रोजाना हो रहा 40 हजार लीटर उत्पादन

By भाषा | Updated: March 30, 2020 16:56 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के कारण साफ सफाई के लिये सैनिटाइजर की मांग को देखते हुए उप्र सरकार ने 42 डिस्टलरीज और सैनेटाइजर बनाने वाली कंपनियों को इसके उत्पादन का लाइसेंस दिया है।

Open in App

उप्र शासन ने 42 कंपनियों को सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस दिया है और इसका प्रतिदिन करीब चालीस हजार लीटर उत्पादन किया जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये डॉक्टर बार बार साबुन से हाथ धोने या सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।

उप्र के आबकारी और चीनी, गन्ना विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजय भूसरेड्डी ने सोमवार बताया ''कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के कारण साफ सफाई के लिये सैनेटाइजर की मांग को देखते हुए उप्र सरकार ने 42 डिस्टलरीज और सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनियों को इसके उत्पादन का लाइसेंस दिया है। इनमें 27 डिस्टलरीज और 15 सैनिटाइजर कंपनियां हैं ।’’

भूसरेड्डी ने बताया ‘‘इन सभी 42 कंपनियों में सैनिटाइजर का उत्पादन पिछले एक सप्ताह से शुरू हो चुका है। आज हम प्रतिदिन 40 हजार लीटर सैनेटाइजर बना रहे हैं । एक दो दिन में यह उत्पादन 60 हजार लीटर प्रतिदिन हो जाने का अनुमान है।’’ उन्होंने कहा कि यह डिस्टलरी और सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनियां अपने अपने डीलरों के माध्यम से सैनेटाइजर बाजार में उपलब्ध करा रही हैं।

इसके अलावा जिन जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीधे सैनेटाइजर की मांग कर रहे हैं उन्हें कंपनियों के माध्यम से तत्काल पर्याप्त मात्रा में सैनेटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। भूसरेड्डी ने कहा कि जरूरत के अनुसार उत्पादन बढ़ाया जाएगा और सैनिटाइजर की कमी नहीं होने दी जाएगी।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद बाजार में नकली सैनेटाइजर बेचे जाने के भी कुछ मामले सामने आए। इस पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने यह कदम उठाया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर